फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister anil vij reached at Yamuna nagar

पार्टी में भी सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विज बोले-विश्वासघातियों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

Thu, 21 Nov 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Home Minister anil vij reached at Yamuna nagar
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात करते हुए विधानसभा चुनाव में भितरघात किया है, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का। वे गुरुवार को रादौर में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के हार के कारणों की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार कर्णदेव कंबोज तकनीकी रूप से तो हार गए है, लेकिन वह क्षेत्र में एक विधायक के तौर पर काम करेंगे। उन्हें हार मानने की जरूरत नहीं है। वह अपने आप को विधायक मानकर क्षेत्र के लोगों के लिए विकास कार्य करें। 

विज्ञापन


कर्ण देव रादौर क्षेत्र में अपनी मजबूत टीम को तैयार करें। उस टीम के सहारे पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जाए। अनिल विज ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के आदेश पर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पडा है, उन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष तौर पर हार को लेकर चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन


हार के कारणों को लेकर समीक्षा करते हुए इस पर मंथन किया जाएगा। पार्टी कमियों को दूर करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। इस बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी को रादौर में जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पार्टी को जैसी उम्मीद थी। वैसे परिणाम नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। कर्णदेव कांबोज को सरकार से पूरा बैकअप मिलेगा। वह जनता के बीच जाये और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने बताया कि पार्टी की दिल्ली में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में हाईकमान ने फैसला लिया है कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव को लेकर समीक्षा की जाए। वहीं कमियों को दूर किया जाए। पार्टी ने उनकी यमुनानगर व करनाल जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकें आयोजित करने की ड्यूटी लगाई है।

कार्यकर्ताओं ने सुनवाई न होने की दुहाई दी 
इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष पांच वर्षों के दौरान उनके काम न होने व उनकी कोई सुनवाई न होने की दुहाई दी। गांव हड़तान निवासी विजय मोहन ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उनके गांव में आकर उनके मंजे तक तोड़ दिए, लेकिन उनका कोई भी कार्य नहीं हुआ। अपने कार्यों के लिये वह भाजपा नेताओं के पीछे-पीछे फिरते रहे, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। 

नगर पालिका पार्षद भगवत दयाल कटारिया ने कहा कि सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे है। पार्टी संगठन इस ओर ध्यान दें। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ सके। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने बैठक में उनकी अनदेखी होने और उनके काम न होने की दुहाई दी। सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय आढ़ती ने स्थानीय निकाय मंत्री और गृहमंत्री अनिल विज से रादौर में सब्जी मंडी बनाने की मांग की। इस दौरान रादौर क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपनी अपनी शिकायतें दी।

श्याम सिंह राणा के कार्यक्रम में नहीं गए विज

श्याम सिंह राणा त्रिवेणी चौक पर अपने समर्थकों के साथ टेंट लगाकर बैठ गए। जैसे ही अनिल विज वहां से गुजरने लगे तो समर्थकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। राणा ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन अनिल विज ने उनके कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया। इसके बाद अनिल विज मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे, यहां श्याम सिंह राणा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। 

नशे को रोकने की मांग की
पंजाबी युवा सभा व सैनी समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कही भी नशा बेचने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्हें नशा बेचने पर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जनता नशा बेचने वाले लोगों को पकड़वाने में सरकार व पुलिस की मदद करें। जो पुलिस कर्मचारी नशा बिकवाने में मदद करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाएगा। पंजाबी युवा सभा की ओर से प्रधान मुकेश अरोड़ा मक्की, संरक्षक दीपक उपनेजा, संचालक सतीश चौधरी के अलावा सैनी समाज की ओर से संदीप सैनी ने शहर व क्षेत्र में चिट्टा नशा बिकने का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया।

अधिकारियों की सांस अटकी रही
गृह, वन, स्थानीय निकाय व स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज के रादौर दौरे के मद्देनजर नगरपालिका की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। वहीं शहर में लंबे समय से सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को पिछले तीन दिनों के दौरान पकड़कर काबू किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी अनिल विज के दौरे को लेकर मुस्तैद नजर आए। वहीं पुलिस विभाग विशेष रूप से हरकत में रहा। अनिल विज के दौरे को लेकर सड़कों से ओवरलोड वाहन गायब रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed