{"_id":"6467027271c47e2671075ee5","slug":"home-minister-anil-vij-order-to-post-overweight-officers-and-staff-of-haryana-police-in-police-lines-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा पुलिस के मोटे और अनफिट अधिकारी पुलिस लाइन में होंगे तैनात, वजन घटेगा तो जाएंगे फील्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा पुलिस के मोटे और अनफिट अधिकारी पुलिस लाइन में होंगे तैनात, वजन घटेगा तो जाएंगे फील्ड में
Fri, 19 May 2023 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 10:30 AM IST
सार
गृह मंत्री अनिल विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को लिखित निर्देश जारी कर कहा है कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार बढ़ता जा रहा है उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया जाए।
विज्ञापन
अनफिट पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में होंगे तैनात
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा पुलिस के भारी वजन वाले और पेट निकले अधिकारियों और कर्मचारियों को अब फील्ड के बजाय पुलिस लाइन में तैनात किया जाएगा। पुलिस लाइन में ये अधिकारी और कर्मचारी व्यायाम और एक्सरसाइज के माध्यम से अपना वजन कम करने के साथ साथ खुद को फिट करेंगे, इसके बाद ही उन्हें फील्ड में तैनाती मिलेगी। इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को लिखित निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार बढ़ता जा रहा है उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया जाए। जब वह खुद को फिट कर लेंगे, उसके बाद ही उनको पुलिस लाइन से हटाकर दूसरे स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश क कुल 65 हजार से अधिक पुलिस जवानों में से काफी संख्या में मोटापे के शिकार हैं। गृह मंत्री अनिल विज के पास ऐसे काफी मामले सामने आए। उनको देखते हुए ही यह आदेश जारी किए हैं। अनिल विज का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की फिटनेस बहुत आवश्यक है, इसी को मद्देनजर रखते यह निर्देश दिए गए है ताकि राज्य को अपराध मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन