{"_id":"629a3b7997930f6601577315","slug":"home-minister-amit-shah-will-launch-khelo-india-youth-games-2021-on-saturday-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: पंचकूला में आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: पंचकूला में आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Sat, 04 Jun 2022 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:08 AM IST
सार
खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का शनिवार शाम साढ़े सात बजे आगाज होगा। गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। 4 से 13 जून तक चलने वाले खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण में देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेगा। यहां 1866 पदकों के लिए खिलाड़ी मैदान में दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। 25 खेल पांच स्थान पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल होगा। करीब 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। खेलों के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किया गया है।
विज्ञापन
पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को किया शामिल
खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हैं।
अमित शाह आज चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में करेंगे बैठक
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय (चंडीगढ़) में तीन घंटे रुकेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पहुंचेंगे और शाम 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप, पंजाब के जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। जीवन गुप्ता ने कहा कि अमित शाह जहां इस बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर पदाधिकारियों के संक्षिप्त चर्चा करेंगे, वहीं उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।