फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Guards Duty roster will be online in Haryana

हरियाणाः होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने में धांधलियों पर कसेगी लगाम, ऑनलाइन होगा ड्यूटी रोस्टर

Sun, 09 Feb 2020 03:05 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Home Guards Duty roster will be online in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने में होने वाली धांधलियों पर अब लगाम कसी जाएगी। इसके लिए होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस विभाग हरियाणा ने अब जवानों का ड्यूटी रोस्टर ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। विभाग एक खास साफ्टवेयर तैयार करवा रहा है।  नए वित्त वर्ष से यह ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार होममार्ड एंड सिविल डिफेंस मुख्यालय में इस तरह की शिकायतें पहुंचती रहती हैं, जिसमें होमगार्ड जवानाें का ये आरोप रहता है कि विभिन्न जिलों में होमगार्ड अफसरों द्वारा अपने चहेते जवानों को ही ड्यूटी दी जाती है। इस वजह से उनका नंबर काफी देरी से आता है और वे साल में काफी समय ऑफ ड्यूटी ही रहते हैं। 
विज्ञापन


बेरोजगारी के इस दौर में इन जवानों का ऑफ ड्यूटी रहने की टीस भी वाजिब है, लेकिन विभाग के आला अफसर चाहते हैं कि अब इस तरह के आरोपों पर पूरी तरह से विराम लगाया जाए। इसी के चलते विभाग के कमांडेंट जनरल होमगार्ड एवं डीजीपी प्रभात रंजन देव ने हरियाणा के सभी जिलों के होमगार्ड जवानों के ड्यूटी रोस्टर को ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आएगा ड्यूटी का मैसेज, सामने होंगी हर जानकारी
इस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑफ या ऑन ड्यूटी चल रहे सभी जवान ड्यूटी संबंधी तमाम जानकारियां से अपडेट रहेंगे। इसके जरिए उनके जिलों में ड्यूटियों की उपलब्धता कब और कहां-कहां है, कौन सा जवान अभी ड्यूटी पर तैनात है, उसकी ड्यूटी कब खत्म होने वाली है, अगले किस जवान की ड्यूटी आने वाली है, जिलों में होमगार्ड जवानों की अधिकृत कुल संख्या कितनी हैं, उनमें से कितने ऑन और कितने जवान ऑफ ड्यूटी हैं, इस तरह की ड्यूटी संबंधी तमाम अपडेटस होमगार्ड जवानों के सामने होंगे। वे अपने मोबाइल व कंप्यूटर पर ये सब कुछ जान सकेंगे। जिस जवान की ड्यूटी आने वाली है, उसके मोबाइल पर इस साफ्टवेयर के माध्यम से अपने आप मैसेज भी पहुंच जाएगा।

इसलिए रहती है ड्यूटी को लेकर मारामारी

हरियाणा में होमगार्ड जवानों के अधिकृत पद 14025 हैं। इसमें से करीब 11 हजार होमगार्ड जवान मौजूद हैं। शेष पद रिक्त हैं। इन मौजूदा जवानों में से भी लगभग 5 हजार जवान ही अभी ड्यूटी पर हैं। हर जिले में जवानों की संख्या और ड्यूटियां अलग-अलग रहती है और किस जवान को कब ड्यूटी देनी है, कहां ड्यूटी देनी है, इसके लिए मैनुअल ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाता है।

हर जवान को 89 दिन की ड्यूटी के बाद हटा दिया जाता है और ऑफ ड्यूटी बैठे जवान को उसकी जगह ड्यूटी पर लगाया जाता है। अब चूंकि होमगार्ड जवानों के पास ड्यूटियों की कमियां रहती हैं, इसलिए कई बार ऑफ ड्यूटी बैठे जवान की बारी आने में काफी दिन गुजर जाते हैं। इसी दौरान अपने चहेते होमगार्ड जवानों को भी जल्द ड्यूटी देने के आरोप लगते हैं और शिकायतें मुख्यालय तक पहुंचती हैं।

पंजाब में जवानों को पूरा साल मिलती है ड्यूटी, हरियाणा में नहीं
पंजाब में इस वक्त नौ हजार से अधिक होमगार्ड जवान हैं, जोकि पिछले कुछ सालों से पूरा साल ड्यूटी पर रहते हैं। पंजाब पुलिस व अन्य सरकारी विभाग अपने राज्य के होमगार्ड जवानों की लगातार ड्यूटियां लेते रहते हैं। हरियाणा में ऐसा नहीं है। यहां पुलिस विभाग चुनावों, ट्रैफिक मैनेजमेंट व इमरजेंसी के दौरान तो इन होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दे देती है। मगर अन्य सरकारी विभाग अपने मुख्यालयों, जिला स्तर पर कार्यालयों व सरकारी गोदामों की सुरक्षा के लिए इनकी सेवाएं नहीं लेते।

इसके लिए इन विभागों का झुकाव प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों की ओर रहता है। रिटायर्ड डीएसपी रघुबीर सिंह यादव कहते हैं कि प्राइवेट एजेंसियों से आउटसोर्सिंग पर सिक्योरिटी गार्ड हायर की बजाए सभी सरकारी विभागों समेत खाद्य एजेंसियों को अपने होमगार्ड जवानों की सेवाएं लेनी चाहिए, क्योंकि ये एक तरह से सरकारी विंग का ही हिस्सा है और ये ज्यादा जिम्मेदारी और तत्परता से काम कर सकते हैं। इस तरह उन्हें पूरा साल रोजगार भी मिल पाएगा। उनके अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को इस बाबत सरकारी विभागों को आदेश भी जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed