{"_id":"5f10a8c28ebc3e63b956e9b1","slug":"home-guard-s-only-son-dies-collision-with-cow-sector-38-west-broken-during-treatment-chandigarh-news-pkl381569758","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टक्कर के बाद होमगार्ड के इकलौते बेटे की मौत, सेक्टर-38 वेस्ट में हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से टक्कर के बाद होमगार्ड के इकलौते बेटे की मौत, सेक्टर-38 वेस्ट में हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती रात गाय से टक्कर के बाद पंजाब पुलिस के होमगार्ड के इकलौते बेटे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक बाइक से डड्डूमाजरा जा रहा था। हादसे के बाद उसे फौरन जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान सेक्टर-41 निवासी ललित (25) के रूप में हुई हैं। हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे का है। पुलिस को जीएमएसएच-16 की तरफ से सूचना मिली कि सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसे के बाद एक युवक को अस्पताल लाया गया है। सूचना पर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि राहगीर सोहन सिंह ने युवक को पेट्रोल पंप के पास खून से लथपथ देखा तो उसे प्राइवेट गाड़ी से जीएमएसएच-16 पहुंचाया।
पूछताछ में सोहन ने बताया कि जब वह पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था तभी बीच रास्ते में गाय की टक्कर से एक युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। उसे फौरन अस्पताल लाया गया, जहां रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक ललित की पहचान कर मामले की सूचना उसके परिजनों को दिया। बताया गया है कि ललित घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता पंजाब पुलिस में होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित पंजाब पुलिस हेड क्वार्टर में लगी हुई है। हादसे के बाद परिवार सदमे में हैं। मलोया थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
--------- बॉक्स
ललित ने हेलमेट पहन रखा था
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रात को ललित सेक्टर-41 से बाइक पर डड्डूमाजरा जा रहा था। उसने हेलमेट भी पहना था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि वह बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल मलोया थाना पुलिस शव को जीएमएसएच 16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। कोरोना सैंपल के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पशुओं की टक्कर से पहले भी हो चुकी है मौतें
बता दें कि इससे पहले भी इनके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। अगस्त 2018 में सेक्टर-47 के कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास गाय से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं, जुलाई 2018 को पंचकूला की राजीव कालोनी के पास सांड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इससे पहले साल 2013 में आवारा गायों की चपेट में आने से तीन अलग अलग मौतें हो चुकी हैं।