{"_id":"e5fed077f48ab0e2914adecdfd94fb93","slug":"holi-milan-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होली मिलन की धूम होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होली मिलन की धूम होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Mar 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को दो संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के गवर्नमेंट कॉलेज में भव्य आयोजन करेगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज यादव ने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित होंगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन स्मारिका का भी विमोचन करेगा। कार्यक्रम के उपरांत प्रीति भोज की भी व्यवस्था है। उधर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्रेस साइट में मिथिलांचल परिषद होली मिलन समारोह आयोजित करेगा।
विज्ञापन
मैथिली और भोजपुरी गायक होली के गीत पेश करेंगे। मिथलांचल परिषद के अध्यक्ष सरोज कुमार झा ने बताया कि बिहारी मुरेठा बांधकर सभी लोगों का स्वागत होगा।