{"_id":"69a33692df81b816bf00a874","slug":"holi-milan-celebration-today-at-makhan-shah-lobana-bhawan-chandigarh-news-c-16-pkl1091-960678-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मक्खन शाह लोबाना भवन में होली मिलन समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मक्खन शाह लोबाना भवन में होली मिलन समारोह आज
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग भागों में रविवार को होली की धूम होगी। बिहार परिषद, पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, कुमाऊं सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अबीर, गुलाल और फूलों की होली होगी। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार फाउंडेशन की ओर से 29वां होली मिलन समारोह आयोजित होगा। यह आयोजन सेक्टर 30 के मक्खन शाह लोबाना भवन में होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि समारोह में भोजपुरी कलाकार सुहानी सिंह और जीतू प्रजापति अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर अबीर और गुलाल उड़ेगा।
बिहार परिषद की ओर से सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर अजय पांडेय अपनी टीम के साथ भोजपुरी होली गीत पेश करेगे। परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि इस मौके पर शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित होंगे।
कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-42 के बेअंत सिंह मेमोरियल के ओपन एयर थिएटर में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम होगा।