{"_id":"832e5af2408b531da9dc052a9b26bd74","slug":"hold-on-tax-con-businessman-via-watts-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोर व्यापारियों पर वाट्स एप के जरिए शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोर व्यापारियों पर वाट्स एप के जरिए शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के व्यापारियों पर नकेल कसने की तैयारी हो चुकी है। जो व्यापारी टैक्स चोरी करते हैं, उन्हें उपभोक्ता भी पकड़वा सकेंगे। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने ‘अपना टैक्स’ नाम की अनूठी योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना व्यापार एवं औद्योगिक क्षेत्र में करदाताओं एवं नागरिकों को टैक्स नियमों का पालन करने के लिए स्वस्थ टैक्स संस्कृति सृजित करने की भी एक खास पहल होगी।
विज्ञापन
इससे करदाताओं और टैक्स एकत्रित करने वालों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। उपभोक्ता खरीदे गए सामान का बिल/कैश मेमो की एक कापी स्मार्टफोन से या ड्रॉप बाक्स में भेज सकेंगे।
विज्ञापन
करदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए तकनीक इस्तेमाल करने पर यह स्कीम आधारित है। इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं को एक मोबाइल एप्लीकेशन जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए मोबाइल नंबर 09501022222 आवंटित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता मोबाइल एप्लीकेशन जैसे वाट्सअप, वीचैट, वाइबर या apnatax@haryanatax.com. के जरिए विभाग को बिल/कैश मेमो की स्कैन कापी भेज सकेगा।
ड्रॉप- बॉक्स की सुविधा डीएलएफ गुड़गांव के साइबर-हब और एंबियंस मॉल में शुरू की गई है। राज्य में ऐसे ही कई स्थानों पर ड्रॉप-बॉक्स रखे जाएंगे, जहां पर उपभोक्ता सामान की बिक्री के खुदरा चालान या कैश-मेमो डाल सकेंगे। इसे स्टोर करने या डाटा का इस्तेमाल करने के लिए विभाग एक बिल-इन्फोरमेशन-सिस्टम का साफ्टवेयर तैयार करेगा।