फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hola Mohalla Begins at Kila anandgarh sahib in Punjab

Punjab: पुरातन रिवायत से होला मोहल्ला का आगाज, आधी रात नगाड़ों की आवाज से गूंजा किला आनंदगढ़ साहिब

Fri, 03 Mar 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 10:10 AM IST
सार

इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी के अध्यक्ष और अन्य संत मौजूद थे। किला आनंदगढ़ साहिब में पहले अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और इसके बाद रात को धार्मिक दीवान सजाए गए।

विज्ञापन
Hola Mohalla Begins at Kila anandgarh sahib in Punjab
नगाड़े बजाकर होला मोहल्ला का आगाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खालसाई शानो शौकत का प्रतीक वार्षिक राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला मेले का पहला पड़ाव शुक्रवार को श्री कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता और बोले सो निहाल- सत श्री अकाल के जयघोष के साथ आरंभ हो गया। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह की तरफ से अरदास करते हुए मेले की चढ़ती कला और सुख शांति की कामना की गई।

विज्ञापन


इसके बाद सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने होला मोहल्ला मेले के इतिहास के बारे में विस्तार सहित बताया कि दसवें पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख कौम को अलग पहचान देने और जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए सन 1699 ई. को बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी और सिंहों में वीर रस भाईचारा पैदा करने के और जुल्म का नाश करने के लिए होली के त्योहार से अलग पहचान देने के लिए सन 1701 ई. में होला मोहल्ला मेले की शुरुआत करते हुए सिंहों को युद्ध कला में निपुण करने के लिए शास्त्र बाजी, घुड़सवारी, नेजेबाजी के मुकाबले शुरू करवाए। उसी परंपरा को आगे चलाते हुए सिंहों की तरफ से हर वर्ष छह दिवसीय होला मोहल्ला मेला बहुत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने संगत से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित मेले में अधिक से अधिक बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरुघर से खुशियां प्राप्त करें। इसके साथ ही उन्होंने युवकों से अपील की है कि मोटरसाइकिल के साइलेंसर उतारना या हुड़दंग मचाना सिख धर्म की मर्यादा में नहीं है इसलिए मर्यादा अनुसार गुरु घरों में नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

इस मौके पर वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सचिव हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह चावला, मुख्य ग्रंथी जोगिंदर सिंह, मैनेजर गुरदीप सिंह कंग, हरदीप सिंह हैप्पी, संदीप सिंह कलोता, हरभजन सिंह, दविंदर सिंह, जगजीत सिंह ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के दिशा निर्देशों अनुसार मेले के दौरान आने वाली संगत के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।



उन्होंने बताया कि होला मोहल्ला मेले का पहला पड़ाव 3 मार्च से 5 मार्च तक श्री कीरतपुर साहिब में चलेगा गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब में आरंभ हुए अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता के भोग 5 मार्च को डाले जाएंगे। 6 मार्च को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में अखंड पाठ साहिब की आरंभता के साथ श्री आनंदपुर साहिब में मेले का दूसरा पड़ाव शुरू होगा जो 8 मार्च तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि श्री कीरतपुर साहिब मेले दौरान गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब और गुरुद्वारा श्री चरण कमल साहिब में धार्मिक दीवान शुरू हो जाएंगे। शिरोमणि कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब में श्रद्धालुओं की रिहायश के लिए सराय के अलावा वाटर प्रूफ सीटी टेंट लगाया गया है। श्री कीरतपुर साहिब में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में अलग-अलग स्थानों पर आरजी डिस्पेंसरियों का निर्माण, लंगर व पार्किंग का भी योग्य प्रबंध किया गया है। शिरोमणि कमेटी के प्रबंध अधीन बाबा गुरदित्ता जी में भी मेले की आरंभता के मौके पर अरदास की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed