{"_id":"5bb5adaf867a5570e55b216b","slug":"hockey-legend-balbir-singh-senior-admited-in-pgi-chandigarh-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Balbir Singh senior
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर (94) की हालत गंभीर है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में दाखिल सीनियर को वेंटिलेटर पर रेस्पिरेटी वार्ड में रखा गया है। पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हार्ट बीट काफी स्लो चल रही है। बलबीर सिंह की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई है। वे लगातार डॉक्टरों से बात कर उनका हालचाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
भारत को ओलंपिक में तीन बार पदक दिलाने वाले सीनियर पिछले महीने सेक्टर-42 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में करवाए गए नेशनल स्पोर्ट्स डे पर खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। उन्होंने युवा हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत की और खेल की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन
ब्लेजर और मेडल गुम होने पर अंदर तक टूट गए थे
विश्व के 16 आइकॉनिक प्लेयर्स में शुमार पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर अपने मेडल और ब्लेजर गुम होने जाने पर अंदर तक टूट गए थे। दरअसल, 1985 में उन्होंने अपने 36 नेशनल और इंटरनेशनल मेडल के अलावा ओलंपिक की कप्तानी का ब्लेजर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को म्यूजियम में रखने केलिए दिए थे, लेकिन जब वह इन्हें देखने गए तो यह जानकर काफी धक्का लगा कि मेडल और ब्लेजर गुम हो चुके हैं। इससे वह काफी आहत हुए। वो स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कई बार गुहार भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
राज्यवर्धन राठौर से भी गुहार लगाई
स्पोर्ट्स मंत्री राज्यवर्धन राठौर से भी गायब मेडल के लिए सीनियर गुहार लगा चुके हैं। हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेक्टर 36 स्थित बलबीर सिंह सीनियर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी ब्लेजर और मेडल के गुम होने की बात का जिक्र सामने आया था।