फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HJC Leader Chandermohan Bishnoi about Coalition with BJP

'गठबंधन टूटा तो हजकां 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव'

Fri, 13 Jun 2014 03:11 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
HJC Leader Chandermohan Bishnoi about Coalition with BJP

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिशनोई ने कहा कि भाजपा-हजका गठबंधन टूटता है तो हजकां सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


चंद्रमोहन बिशनोई वीरवार को अहर कुराना चौक पर इसराना में कुलदीप बिशनोई की 19 जून को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अच्छा नहीं रहा गठबंधन का इतिहास

HJC Leader Chandermohan Bishnoi about Coalition with BJP

हजकां के करनाल लोकसभा प्रभारी पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिशनोई ने बैठक के दौरान भाजपा के गठबंधन का इतिहास दोहराते कहा कि हरियाणा में भाजपा का गठबंधन का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है।

भाजपा गठबंधन में कुछ कमाल नहीं कर पाई तो अकेले क्या कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हजकां ने अपना गठबंधन धर्म पूरी तरह से निभाया है।

गठबंधन दिलों का होता है न कि दलों का। हमने लोकसभा चुनाव में पूरे मन से भाजपा का साथ दिया है, पर वह उनके नेताओं के बयान दुखी कर देने वाले हैं।

इसराना में रैली संबोधित करेंगे बिशनोई

HJC Leader Chandermohan Bishnoi about Coalition with BJP

बिशनोई ने बताया कि 19 जून को इसराना में कुलदीप बिशनोई रैली को संबोधित करेंगे। इसमें हजकां के स्थानीय नेताओं का शक्तिप्रदर्शन भी होगा। सभी को अलग प्वांइट देकर कार्यक्रम करने को कहा गया है।

इसराना अनाज मंडी में रैली का आयोजन रखा गया है। इस मौके पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर, एससी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महाराज रोशन नाथ टिटाना, जिला मीडिया प्रभारी सूरजभान डाहर, हल्का प्रधान राकेश सरोहा, शांति देवी, सुलेख डिडवाड़ा, बलकार पुंडरी, सत्यवान झिंडा, सुरेंद्र आर्य, सुनील खलीला, सत्यवान कुराना व जीतू डाहर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed