फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HJC-BJP Coalition will be Seperate in Haryana

हरियाणा में टूट सकता है भाजपा-हजकां गठबंधन!

Sun, 15 Jun 2014 09:45 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
HJC-BJP Coalition will be Seperate in Haryana

भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। हरियाणा भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को साफ कर दिया है कि इस बार भाजपा के पास अकेले चुनाव लड़कर अपनी सरकार बनाने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन


इसलिए भाजपा को अकेले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। सहयोगी पार्टी हजकां के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा चुनाव नहीं लड़ना चाहती। गठबंधन पर अंतिम फैसला अब भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा।
विज्ञापन


उधर हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2009 के विस चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा और हजकां ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

45-45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल

HJC-BJP Coalition will be Seperate in Haryana

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को हुई बैठक में मौजूद नेताओं के अनुसार सभी नेता इस बात पर एकमत थे कि भाजपा-हजकां के बीच जिन शर्तों पर गठबंधन हुआ था, उनमें अब बदलाव की जरूरत है।

शर्तों के अनुसार दोनों दल 45-45 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहले ढाई साल का कार्यकाल हजकां का होगा और कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री होंगे। बाद के ढाई साल भाजपा के होंगे। भाजपा जिसे चाहे मुख्यमंत्री बनाए।

शनिवार की बैठक में सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा को अधिक वोट मिले हैं और हजकां अपने हिस्से की दोनों लोकसभा सीट हार गई। खुद हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई भी हार गए हैं।

इसलिए भाजपा-हजकां के बीच 45-45 सीट बांटने, कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली शर्तों में बदलाव किया जाए। कुछ नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष से साफ कह दिया कि कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

ये कहना है दिग्गजों का

HJC-BJP Coalition will be Seperate in Haryana

जब हरियाणा भाजपा नेताओं ने अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाने या हजकां के साथ गठबंधन की शर्तों में बदलाव करने के बारे में अपनी राय व्यक्त कर दी तो भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि वे उनकी राय संसदीय दल बोर्ड की बैठक में रखेंगे। बोर्ड अंतिम फैसला करेगा।

मुख्यमंत्री किसे घोषित किया जाए और हजकां के साथ गठबंधन रखने या न रखने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है।
- प्रो. रामबिलास शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा
--
हरियाणा के नेताओं ने अपनी विस्तृत राय भाजपा अध्यक्ष के सामने रख दी है। गठबंधन की शर्तों में बदलाव करने पर सभी एकमत हैं। अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।
- अनिल विज, भाजपा विधायक दल के नेता

गठबंधन के बारे में सारी शक्तियां राजनाथ जी को सौंप दी हैं। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का समय आ गया है। गठबंधन की शर्तों पर पुनर्विचार होना चाहिए।
- रतनलाल कटारिया, सांसद, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed