फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hit and run case chandigarh

रेड लाइट जंप कर कार चालक ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, पीजीआई में भर्ती

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
  hit and run case chandigarh
तेज रफ्तार गाड़ी ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी टक्कर - फोटो : Demo Pic
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़क पर दिखा। चंडीगढ़ में इस तेज रफ्तार का शिकार एक कॉंस्टेबल बना है। चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर शनिवार शाम रेड लाइट जंप करके सफेद रंग की कार के चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल कांस्टेबल को पीजीआई में भर्ती करवाया। ड्यूटी डाक्टरों के अनुसार कांस्टेबल के बाजू व सिर में गंभीर चोट लगी है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ट्रैफिक विंग में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकी ड्यूटी कांस्टेबल जय प्रकाश और सुरेंद्र के साथ शाम चार से रात एक बजे तक ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट थी। रात करीब आठ बजे सब्जी मंडी चौक की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसने रेड लाइट जंप कर दी। इसको देखकर खड़े कांस्टेबल जय प्रकाश ने गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने रुकने की बजाय कांस्टेबल को टक्कर मार रेलवे लाइट प्वाइंट की ओर फरार हो गया। 
विज्ञापन


कांस्टेबल के चिल्लाने की आवाज सुनकर घायल कांस्टेबल के पास पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे प्राइवेट गाड़ी से पीजीआई पहुंचाया गया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी होने से उसका नंबर नोट नहीं कर सका । सेक्टर-26 थाना पुलिस अब ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि कांस्टेबल को टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर ट्रेस कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed