फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hisar rape case, police doubt in parents

हिसार की 'गुड़िया' के साथ दरिंदगी मामले में आया नया मोड़, मां और बाप पर शक

Tue, 12 Dec 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 12 Dec 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
hisar rape case, police doubt in parents
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
हिसार में 6 साल की 'गुड़िया' के साथ दरिंदगी मामले में नया मोड़ आ गया है, वो ये कि पुलिस को मृतका के मां-बाप पर शक है। उकलाना की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच 200 मीटर के दायरे में है। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार को पड़ोस के एक मकान को सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के परिजनों पर ही शक की सुई है। इसमें पीड़िता के चाचा पर भी पुलिस को संदेह है। वहीं पुलिस ने सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे मृतका बच्ची के चाचा, फूफा और एक अन्य रिश्तेदार को छोड़ दिया और पुलिस मृतका बच्ची के मां-बाप और चाची को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर हत्या करने के आरोपियों की हिट लिस्ट में फिलहाल रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। मृतका की मां ने वारदात के बाद पुलिस को पहले बयान में झुग्गी से करीब 30-40 मीटर दूर बने मकान के एक लड़के पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की रात बच्ची की मां जब रात एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी, तब उसने इस मकान में युवक को गेट पर खड़े देखा था। पुलिस ने उसी दिन युवक को उठा लिया था। करीब 48 घंटे बाद पुलिस की एसआईटी ने इस मकान में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल लोगों पर शक का कारण

hisar rape case, police doubt in parents
हिसार में बच्ची के साथ रेप
पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी हिट लिस्ट में सबसे दूसरा नाम मृतका का चाचा है, जो टोहाना में रहता है। वारदात के बाद चाचा शनिवार को नहीं आया था। रविवार को आया तो उसके बाद वापस चला गया। ऐसे में पुलिस को उन पर शक की कुछ वजह बन रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरे नंबर में मृतका के फूफा पर भी शक है। करीब 26 वर्षीय इस झुग्गी से सड़क पार दूसरी ओर करीब 15 मीटर दूर ही रहता है। बेहद करीबी ही झुग्गी में घुस सकता है। इस कारण शक की सुई मृतका के फूफा पर है। पुलिस की लिस्ट में चौथा शक फुफेरे भाई पर है।

फुफेरा भाई सड़क के पास की सामने वाली झुग्गी में रहता है। इसकी उम्र करीब 20-22 साल है। वारदात के दिन यह मौके पर ही नहीं आया था। खुद को संगरूर बता रहा था। रविवार को मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने इसे शक में उठा लिया।

पुलिस की लिस्ट में पांचवां नाम मृतका के दादा के सगे भाई के बेटे पर है। यह पड़ोस में ही रहता है। शादीशुदा भी नहीं है। इस कारण पुलिस का शक इस पर है। पुलिस का छठा शक प्लॉट मालिक पर है। इससे प्राथमिक पूछताछ की गई। प्लॉट पर कब्जा खाली कराने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो, इसके चलते पुलिस को प्लॉट मालिक पर शक है।

पेंट-शर्ट की फोरेंसिक जांच

hisar rape case, police doubt in parents
हिसार में बच्ची के साथ रेप
पुलिस पड़ोस की झुग्गी से मृतका के फुफेरे भाई की एक पेंट-शर्ट भी कब्जे में ली हुई है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। वारदात के बाद वाले दिन से ही पुलिस ने बच्ची के पिता और पड़ोस में रहने वाले दादा का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। इनके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल नंबरों की जांच
करीब 30 के करीब मोबाइल धारकों को उनकी आईडी की शिनाख्त की। इसमें मुगलपुरा के कुछ लोगों से पूछताछ की है। इन लोगों के मोबाइल नंबर घटना की रात इस एरिया में सक्रिय थे। ऐसे लोगों से पुलिस वारदात वाली रात के बारे में पूछ रही है।

पुलिस कई मल्टी एंगल से इस केस की जांच कर रही है। इसमें पड़ोस के जिलों के संदिग्ध हमारी लिस्ट में हैं। इस तरह की प्रवृति, नशा करने वाले इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें कुछ समय लगेगा।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed