फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hisar church issue, hindu mahasabha decision

महासभा का बयान, जल्द ढूंढो हनुमान जी का 'मकान'

Thu, 26 Mar 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 26 Mar 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
hisar church issue, hindu mahasabha decision

हिसार चर्च प्रकरण में हनुमान की मूर्ति को लेकर हिन्दू महासभा ने बेहद अहम फरमान लोगों को सुनाया है। हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा है कि थाने में रखी हनुमान की प्रतिमा जहां से आई है उसे पूरे विधि-विधान के साथ उसी स्थान पर विराजित किया जाएगा। साथ ही कॉलोनी में हनुमान का मंदिर भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने यह बात रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कही। सिवाच ने कहा कि गांव कैमरी में पादरी सुभाष गांव के लोगों को बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। लेकिन कैमरी के लोगों ने सुभाष का भांडा फोड़ दिया।
विज्ञापन


अपनी पोल खुल जाने से पादरी ने ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। सिवाच ने कहा कि बनाए गए झूठे मुकदमे हर हाल में खारिज करवाए जाएंगे और सुभाष पादरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दू महासभा का शिष्टमंडल मिलेगा गृहमंत्री से

hisar church issue, hindu mahasabha decision

सिवाच ने कहा कि हिंदू महासभा का एक शिष्ट मंडल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जल्द मिलेगा। उनसे मांग कि जाएगी जहां पर हिंदुओं की आबादी है वहां चर्च व मस्जिद निर्माण पर रोक लगनी चाहिए और उनके आरक्षण कोटे को भी समाप्त किया जाए।

इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रधान रमेश पानू, पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शर्मा, कृष्ण सिंधू, हिंदू महासभा के जिला युवा अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed