{"_id":"59c8b2534f1c1b0d6c8b5415","slug":"hisar-bishnoi-panchayat-big-decision-no-dj-playing-in-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक फैसलाः समय पर पहुंचे बारात, नहीं बजेगा डीजे, नहीं होगा मृत्युभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक फैसलाः समय पर पहुंचे बारात, नहीं बजेगा डीजे, नहीं होगा मृत्युभोज
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
खाप पंचायत
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शादी में बारात समय पर पहुंचेगी और डीजे नहीं बजाया जाएगा। रस्म पगड़ी पर केवल 100 रुपये ही दिए जाएंगे और मृत्युभोज नहीं किया जाएगा। ये फैसला बिश्नोई समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में रविवार को लिया गया। बैठक हिसार में बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई सभा के प्रधान प्रदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, टोहाना, रतिया के बिश्नाई सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ साथ अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रतिनिधियों और गुरु जम्भेश्वर सेवक दल की फतेहाबाद सिरसा शाखा, जीव रक्षा बिश्नोई सभा, कर्मचारी कल्याण समिति तथा बिश्नोई युवा संगठन के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बिश्नोई सभा हिसार के सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में यह सुनिश्चित किया जाए कि विवाह में बारात समय पर पहुंचे। इसके लिए विवाह में मोबाइल डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही समाज में नशे की पूर्ण रूप से उन्मूलन हेतु और वैवाहिक संबंध विच्छेद और आपसी मनमुटाव को रोकने के लिए समितियां बनाई जाएगी।

रस्म पगड़ी पर केवल 100 रुपये ही दिए जाएंगे
खाप पंचायत
- फोटो : demo pic
डॉ. बिश्नोई ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से समाज में मृत्युभोज को सीमित करने का निर्णय लिया गया तथा रस्म पगड़ी पर केवल 100 रुपये ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि समाज में इन निर्णयों की अनुपालना करवाने हेतु ग्राम स्तर पर समितियां गठित की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामस्वरूप जोहर, सहदेव कालीराणा प्रधान महासभा शाखा हिसार, फतेहाबाद सभा के प्रधान भूप सिंह गोदारा, सिरसा से खेमचंद बेनीवाल, डबवाली से कृष्णलाल जादूदा, रतिया से रामस्वरूप बेनीवाल, पंचकूला से अचिंत राम गोदारा, टोहाना से आशाराम लोहमरोड, कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश ज्याणी, हिसार सभा के पूर्व प्रधान सुभाष देहडू ,महासभा सचिव सोमप्रकाश सीगड़, सेवक दल फतेहाबाद प्रधान हंसराज गोदारा, जीव रक्षा बिश्नोई सभा प्रधान कामरेड बनवारी लाल, आत्माराम मांझू, जीव रक्षा सभा हरियाणा के मीडिया प्रभारी पृथ्वी बेनीवाल, सिवानी से विजय देहडू, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह गोदारा , युवा संगठन के अध्यक्ष प्रवीण धारणिया सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।