{"_id":"5ea1e94a8ebc3e907f18ab1b","slug":"hindi-department-will-tell-how-to-study-in-lockdown-chandigarh-news-pkl373221514","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी विभाग बताएगा लॉकडाउन में पढ़ाई कैसे करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी विभाग बताएगा लॉकडाउन में पढ़ाई कैसे करें
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन चल रहा है। इससे हर किसी विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन हिंदी विभाग अब अपने प्रभावित हुए कार्यों को फिर से सुचारु करने जा रहा है। उसी में शामिल था कही अनकही विचार मंच की ओर से हर शुक्रवार को होने वाली गतिविधियां। अब इस मंच की ओर से 24 अप्रैल को ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें। इसके अलावा कई अन्य सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।
पीयू हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली गतिविधियां बाधित हुईं थीं, लेकिन अब इसे शुरू करने का निर्णय हुआ है। पहले और तीसरे शुक्रवार को कही अनकही विचार मंच द्वारा परिचर्चा एवं दूसरे और चौथे शुक्रवार को मूवी क्लब का आयोजन किया जाता था।
इस बार खासतौर से विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षण के संबंध में विभिन्न स्रोतों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस परिचर्चा का विषय लॉकडाउन में पढ़ाई है। परिचर्चा में राजकीय महाविद्यालय दिग्गल, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश से सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीता शर्मा और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री आनंदपुर साहिब से सहायक प्रोफेसर केवल कुमार वक्ता होंगे। इस वेबिनार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।