फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himmat Singh appointed as Chairman of Haryana Staff Selection Commission

HSSC: अतिरिक्त महाअधिवक्ता हिम्मत सिंह एचएसएससी के चेयरमैन नियुक्त, सरकार ने निर्वाचन आयोग से मांगी अनुमति

Tue, 14 May 2024 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 03:22 PM IST
सार

गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हिम्मत सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है । वे 16 साल वकालत कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Himmat Singh appointed as Chairman of Haryana Staff Selection Commission
हिम्मत सिंह बने एचएसएससी के नए चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर कार्यरत हिम्मत सिंह को सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। हालांकि, लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम किया है। उन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे और हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed