{"_id":"68bde75ed34d9913b3066b03","slug":"himachal-mahasabha-will-organize-free-medical-camp-on-21-september-chandigarh-news-c-16-pkl1091-812815-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हिमाचल महासभा 21 सितंबर को लगाएगा मुफ्त चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हिमाचल महासभा 21 सितंबर को लगाएगा मुफ्त चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर-21 में अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यवाही महासचिव भागीरथ शर्मा ने प्रस्तुत की।
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और सदस्यों ने अपने सुझाव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। मुख्य निर्णय के तहत 21 सितंबर को मनीमाजरा क्षेत्र में मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने का फैसला लिया गया। शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए युवा सदस्य अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। बैठक में अन्य सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महासभा के सदस्य नेगी राम जी की माता, हरजीत सिंह राणा के पिता तथा मनीष शर्मा के पिता के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।