फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Fab at Lajpat Rai Bhawan, Sector-15

शॉल और फैशनेबल नेहरू जैकेट चाहिए तो आएं यहां

Sat, 04 Jan 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal Fab at Lajpat Rai Bhawan, Sector-15
सर्द मौसम में आपको गरमा गरम अहसास देने के लिए आ गई हैं स्पेशल शॉल। यह स्पेशल शॉल आपको मिलेगी सेक्टर-15 के लाजपत राय भवन में आयोजित हिमाचल फेब में।
विज्ञापन


यहां आपको पश्मीना से लेकर याक वूल, रैबिट वूल, मरीनो वूल, शीप वूल और लैंब वूल से बनी शॉल तक मिलेंगी।
इस प्रदर्शनी में पश्मीना शॉल खास है।

इसको डेढ़ महीने की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। शॉल को तैयार करने वाले कारीगर राजू ने कहा कि इसको एक विशेष चरखे पर तैयार किया जाता है।

इस शॉल की खूबी है कि यह एक छोटी सी रिंग से निकल जाती है। हिमाचल फेब के ऑर्गनाइजर राजकुमार ने बताया कि यहां रिंगपास पश्मीना, याक वूल, रैबिट वूल, शीप वूल, मरीनो वूल, लैंब वूल की डिमांड है।


हरेक की अपनी खास खूबी है। मसलन याक वूल पहाड़ों में याक से कलेक्ट की जाती है तो वहीं रैबिट वूल जर्मनी से इंपोर्ट किए गए रैबिट से ली जाती है।

शॉल की कीमत सिर्फ वूल से नहीं बल्कि उसे बनाने में लगनी वाली मेहनत और सजावट पर भी निर्भर होती है।

नेहरू जैकेट्स की डिमांड
हिमाचल फैब में नेहरू जैकेट्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। राजकुमार के अनुसार नेहरू जैकेट्स प्रतिदिन दस से पंद्रह बिकती हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन


ये हैं कीमत
रिंगपास पश्मीना- 8000 से 12000 रुपये
याक वूल शॉल- 1000 से 5000 रुपये
रैबिट वूल शॉल- 1500 से 2500 रुपये
शीप वूल शॉल- 800 से 1500 रुपये
मरीनो वूल शॉल- 2000 रुपये से शुरू
लैंब वूल शॉल- 1500 से 5000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed