{"_id":"ae30b54eac6e80db180d900078f87cb8","slug":"highly-good-impression-of-aap-on-public-of-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' की वैल्यू बढ़ी, नेता कौन ये पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की वैल्यू बढ़ी, नेता कौन ये पता नहीं
नीरज कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के लोगों में भी आम आदमी पार्टी का क्रेज है। इसके चलते बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
लोग अपने सिर पर मै हूं आम आदमी लिखे टोपी पहन कर इतरा रहे हैं। हल्लोमाजरा से कई लोग आम आदमी पार्टी का कार्यालय ढूंढते हुए सेक्टर-7 पहुंचे। वहां पर उन्हें आम आदमी पार्टी की मीना शर्मा मिलीं।
मीना शर्मा ने उन्हें सदस्य बनाया और आम आदमी की टोपी भी दी। लोग आम आदमी पार्टी के कार्यालय का पता पूछ रहे हैं। कई लोग तो आम आदमी पार्टी के कार्यालय के पते के लिए भटक रहे हैं।
राजू कुमार का कहना है कि हमने सबको देख लिया है कोई काम करने को राजी नहीं है। अब भरोसा केवल आम आदमी पार्टी पर है।
इन्हीं सब के चलते कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं में परेशानी बढ़ गई है। सभी लोग आम आदमी पार्टी की ताकत लगाने में जुट गए हैं।
लेकिन अभी तक आम आदमी की ताकत का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं में लोगों के बढ़ते उत्साह को देखकर भरोसा बढ़ गया है।
बढ़ गई तिल्ली वाली झाड़ू की बिक्री
सेक्टर-26 स्थित झाडू के थोक बिक्रेता सिंगला ब्रदर्स के बाल किशन सिंगला का कहना है कि पहले की अपेक्षा तिल्ली वाली झाडू की बिक्री अचानक बढ़ गई है। पहले पांच सौ झाड़ू बिकते थे। अब रोजना करीब 1500 बिक रहे हैं।
विज्ञापन
हल्लोमाजना के अग्रवाल मार्केट के प्रधान विजय कुमार गोयल का कहना है कि उनके दुकान से भी तिल्ली वाली झाड़ू की अचानक बिक्री बढ़ गई है।
सभी लोग आम आदमी पार्टी का पता तो पूछ रहे हैं, लेकिन असली आम आदमी पार्टी का नेता कौन है किसी को भी पता नहीं है। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के नेताओं में बड़ी अजीब स्थिति है।
आम आदमी पार्टी में मीना शर्मा, गुरजसजीत सिंह, कर्नल एसएस सैनी, पल्लव मुखर्जी अपने अपने दावे करे हैं। मीना शर्मा का कहना है वे आम आदमी पार्टी की कोषाध्यक्ष हैं। पार्टी ने सदस्यता के लिए कोई शुल्क नहीं रखा है।
पल्लव मुखर्जी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के वे कनवीनर हैं। जबकि कर्नल एसएस सैनी का कहना है कि वे कनवीनर हैं। गुरजसजीत सिंह आम आदमी पार्टी के बैनर तले कार्यक्रम चला रहे हैं। उनका कहना है कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं।