{"_id":"47e89a8fe7450497797fc5f32c6b0b7f","slug":"highcourt-reject-haryana-govt-appeal-to-less-retirement-age-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के ताजा फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है। याचिकाएं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 साल से घटाकर 58 साल किए जाने के मौजूदा सरकार के फैसले के खिलाफ दायर की गई थीं।
विज्ञापन
सरकार के फैसले के विरोध में 32 याचिकाएं दायर की गई थीं। जस्टिस टीएस ढींढसा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आज सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।
गौरतलब है कि हरियाणा की हुड्डा सरकार ने तृतीय दर्जा कर्मचारियों का सेवाकाल 58 से बढ़ाकर 60 साल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सेवाकाल 60 से बढ़ाकर 62 साल किया था।
विज्ञापन
खट्टर सरकार की कैबिनेट में हुड़्डा सरकार का फैसला रद्द कर सेवानिवृत्ति की आयु सीमा कम कर दी गई थी। याचिकाओं में इस फैसले को केवल राजनीति से प्रेरित करार दिया गया था और खट्टर सरकार के फैसले को रद्द करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन