फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt again cancelled petition on msg release issue

MSG पर रोक से हाईकोर्ट का फिर इंकार

Fri, 13 Feb 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Feb 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
highcourt again cancelled petition on msg release issue

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि धर्म निरपेक्ष देश में सभी लोगों को कई धर्मों के बीच रहने की सीख लेनी चाहिए। यह टिप्पणी फिल्म जारी होने पर माहौल बिगड़ने की आशंका पर जस्टिस एसके मित्तल एवं जस्टिस दीपक सिब्बल की डिवीजन बेंच ने की।

विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से  के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने एडवोकेट लवलीन धालीवाल के माध्यम से याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने एमएसजी के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसी ही अन्य याचिका पर पहले नोटिस जारी किया जा चुका है। लिहाजा, मौजूदा याचिका पर सुनवाई पहले दायर याचिका के साथ तीन मार्च को की जाएगी। बेंच ने किसी प्रतिवादी को नोटिस जारी न करते हुए सुनवाई साधारण स्थगित कर दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कलगीधर सेवक जत्था मोहाली ने चंडीगढ़ और हरियाणा में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी बेंच ने कहा था कि पहलेे बेंच के दोनों सदस्य फिल्म देखेंगे, यदि कोई गड़बड़ी दिखी तो रोक भी लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम और पंजाब सरकार को नोटिस

highcourt again cancelled petition on msg release issue

एचएसजीएमसी ने वीरवार को ही दायर की याचिका में आरोप लगाया कि राम रहीम ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जैसा वेष धारण करके ठीक वैसे ही अपने अनुयायियों को जाम-ए-इंसां पिलाया था, जैसे श्री गुरु गोबिंद सिंह ने पांच प्यारों को अमृतपान कराया था।

इससे सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी और राम रहीम के खिलाफ बठिंडा में मामला भी दर्ज हुआ था। इस मामले की कैंसलेशन रिपोर्ट क ो मंजूर करने के बठिंडा अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस याचिका पर राम रहीम और पंजाब सरकार को नोटिस भी जारी हो चुका है।

याचिका में यह आरोप भी लगाया कि मौजूदा फिल्म जाम-ए-इंसां के प्रयास का ही हिस्सा है। राम रहीम खुद को भगवान साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। राम रहीम राजनीतिक दलों को खुली मदद करते हैं। हरियाणा विधानसभा में भाजपा को मदद की और जीत के बाद पूरी कैबिनेट डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम का धन्यवाद करने पहुंची। एमएसजी को ट्रिब्यूनल की ओर से हरी झंडी देना भी राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed