{"_id":"5e8cdb0d8ebc3e6f960d3942","slug":"highalert-chatbir-management-tightens-to-protect-animals-from-corona-chandigarh-news-pkl3717892126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईअलर्ट: जानवरों को कोरोना से बचाने को छतबीड़ जू प्रबंधन ने कसी कमर, सीसीटीवी से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईअलर्ट: जानवरों को कोरोना से बचाने को छतबीड़ जू प्रबंधन ने कसी कमर, सीसीटीवी से निगरानी
Wed, 08 Apr 2020 03:43 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू
- फोटो : फाइल फोटो
जानवरों को कोरोना से बचाने के लिए छतबीड़ चिड़ियाघर प्रबंधन ने कमर कस ली है। अपने स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। न्यूयार्क (अमेरिका) के ब्रॉक्स जू के एक बाघ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद छतबीड़ जू भी हाईअलर्ट पर है। हाईअलर्ट का यह आदेश भारतीय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चौबीस घंटे जानवरों की निगरानी की जाए।
इसके साथ ही जानवरों के किसी प्रकार के असामान्य लक्षण या असामान्य व्यवहार के लिए सीसीटीवी के माध्यम से उनके ऊपर नजर रखें। इसमें यह कहा गया है कि कोरोना वायरस अमेरिकी जानवरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बता दें कि अमेरिका में न्यूयार्क सिटी कोरोना का हॉटस्पाट है। न्यूयार्क में तीन कोरोना पॉजिटिव बाघ के अतिरिक्त एक और बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी सूखी खांसी है।
जू में की सख्ती, सीसीटीवी से कर रहे निगरानी: डायरेक्टर
छतबीड़ चिड़ियाघर के डायरेक्टर एम सुधागर ने बताया कि हाई अलर्ट की जानकारी मिलने के बाद जानवरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जू कीपर सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। जानवरों से काफी दूरी बनाकर रखी जा रही है। फीड देने के वक्त सेफ्टी गियर पहनाए जा रहे हैं। मास्क एवं दस्ताने पहने जाते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम कर दी गई है और सभी गेट बंद हैं, केवल आवासीय परिसर की ओर से एक ही गेट खुला हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानवरों के असामान्य व्यवहार या किसी और सामान्य लक्षण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बिना सैनिटाइजेशन के कोई भी कर्मचारी जू के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता।