फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high voltage wires electric shock to four people

मां को करंट से बचाने लगी तो बेटी, फिर पड़ोसी महिला और युवक भी चिपक गए

Sun, 02 Jul 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 02 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
high voltage wires electric shock to four people
बिजली करंट से झुलसी महिला
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई मां को बचाने के लिए आई बेटी, पड़ोसी महिला और युवक भी चिपक गए और चारों बुरी तरह झुलस गए। घटना पंजाब के मोगा की है। गांव रणिया में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। उनको स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई जगसीर सिंह ने बताया कि गांव रणियां के बुर्ज दुना रोड पर दलित बस्ती में गुरनाम सिंह व अन्य लोगों के घरों की छत पर हाई वोल्टेज लाइन की तारें काफी नीचे हैं। गुरनाम सिंह की पत्नी मनजीत कौर टेलीविजन की डिश ठीक करने के लिए छत पर चढ़ी तो अचानक हाई वोल्टेज लाइन की तारों में आाए करंट ने उसको चपेट में ले लिया। शोर सुनकर उसकी बेटी अमनदीप कौर छुड़ाने के लिए छत पर चढ़ गई तो वह भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी महिला भी छुड़ाने गई तो वह भी उनके साथ ही चिपक गई। तीनों को करंट लगा देख एक युवक बिल्लू सिंह बचाव में आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को छुड़ा कर उन्हें छत से नीचे उतारा। थाना बधनी कलां पुलिस, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर एवं सीनियर अकाली नेता जत्थेदार हरिंदर सिंह रणिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने करंट से झुलसे चारों लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रणियां ने बताया कि इस हाई वोल्टेज तारों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पावरकॉम या ट्रांसमिशन कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed