फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed BMW climbed the pavement, woman caught, injured

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू फुटपाथ पर चढ़ी, महिला को लिया चपेट में, घायल

Sun, 20 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
High speed BMW climbed the pavement, woman caught, injured
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने फुटपाथ पर खड़ी एक्टिवा व कार को टक्कर मारते हुए महिला को चपेट में ले लिया। यह महिला गुरुद्वारा से माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त सेक्टर निवासी घायल रीना (48) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर शाम करीब 7 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि सेक्टर-40 स्थित डीपीएस स्कूल के पास फुटपाथ पर उसकी दुकान है। शाम को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर कंक्रीट होने की वजह से फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दौरान फुटपाथ पर खड़ी बाइक, कार समेत एक महिला को टक्कर मार दी जबकि दूसरी महिला बाल बाल बच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला कुछ दूर जा गिरी। वहीं हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर बीएमडब्ल्यू को कब्जे में लेकर सेक्टर-39 थाने ले गई, जहां चालक से पुलिस ने पूछताछ शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed