फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High-speed bike accident: Two youths killed

तेज रफ्तार बाइक हादसा: दो युवकों की मौत

Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
High-speed bike accident: Two youths killed
मनीमाजरा। शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे आईटी पार्क किशनगढ़ चौक से शास्त्री नगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विकास (गोविंद नगर, जामपुर, मोहाली) और 21 वर्षीय रोहित सिंह रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों खालसा कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र थे और आईटी पार्क की ओर बाइक पर आ रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। सिर में गंभीर चोटों के कारण सड़क पर खून फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी पार्क थाना पुलिस के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और बाइक के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक आईटी पार्क किशनगढ़ क्या करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed