फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High level committee will solve the problem of employees

Chandigarh News: उच्चस्तरीय कमेटी निपटाएगी कर्मचारियों की समस्या

Thu, 09 Oct 2025 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
High level committee will solve the problem of employees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मिल्कफेड अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेरका मिल्क और कैटल फीड प्लांट आउटसोर्स मुलाजिम यूनियन की समस्याओं को दूर करने के लिए तुरंत एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन करें।
वित्त मंत्री ने यह निर्देश वेरका मुख्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि कमेटी में विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए ताकि समस्याओं का समग्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस कमेटी में वित्त विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी, मिल्कफेड के चेयरमैन, मिल्कफेड के एमडी, निदेशक व जनरल मैनेजर व यूनियन के कर्मचारी सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री चीमा ने इस नवगठित कमेटी को निर्देश दिया कि वह यूनियन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एक ठोस प्रस्ताव तैयार करे, जिसे आगे कैबिनेट सबकमेटी के पास शीघ्र और अंतिम निर्णय के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता टीपीएस वालिया मौजूद रहे। यूनियन की ओर से पवनदीप सिंह और जसबीर सिंह ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed