फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high court strict on banner of wine shop at road side

हाईवे किनारे ‘शेरनी के दूध’ के दाम गिरे, हाईकोर्ट सख्त

Fri, 24 Jul 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jul 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
high court strict on banner of wine shop at road side

हरियाणा में हाईवे के किनारे शराब की कीमतों में छूट को दर्शाने के लिए ‘शेरनी के दूध’ की कीमतों में भारी छूट शीर्षक वाले बैनर लगे होने का आरोप लगाती एक याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एडवोकेट आरएस ढुल्ल ने जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि हाईवे के किनारे शराब ठेके बंद करने का आदेश जारी हो चुका है, लेकिन अभी भी शराब के प्रति लुभाने के लिए विज्ञापन लगे हुए हैं। जींद से पानीपत, सोनीपत और रादौर को जाती सड़कों के किनारे ठेकों के बाहर ऐसे बैनर लगे हैं।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में ऐसी करीब 200 जगह हैं, जहां ठेकों के बाहर लुभावने बैनर लगा रखे हैं। यही हाल पंचकूला से साढौरा होते हुए यमुनानगर जाने वाली सड़क पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में दलील दी गई है कि इन बैनरों से चालकों का ध्यान ड्राइविंग से भटकता है और सड़क हादसे हो रहे हैं। लिहाजा, हाईवे किनारे ऐसे विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed