फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court records water dispute cases

हाईकोर्ट ने जल विवाद संबंधी केसों का रिकार्ड किया तलब, 10 सितंबर को अगली सुनवाई

Sat, 07 Jul 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jul 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
High Court records water dispute cases
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब के पानी की बीते 71 साल से रुकी हुई रायल्टी जारी करने की मांग संबंधी सांसद धर्मवीर गांधी की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से उन सभी याचिकाओं का ब्योरा तलब कर लिया है, जो इसी मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। याचिका पर अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सांसद की याचिका पर सुनवाई को दौरान पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने हाईकोर्ट को बताया कि पानी पर विवाद के कई मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। एजी ने हाई कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले में हरियाणा, हिमाचल व राजस्थान को भी नोटिस जारी किया जाए। इस पर हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि वह सितंबर माह में इस मामले की अगली सुनवाई से पहले जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे सभी मामलों की जानकारी हाईकोर्ट को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


याचिका में पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर  गांधी व अन्य ने  सतलुज, रावी और ब्यास नदियों से पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल को दिए जाने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार की 29 जनवरी, 1955 की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत पानी के बंटवारे का निर्णय लिया गया था। याचिका में कहा गया कि 1955 में केंद्र सरकार ने राजस्थान को इस प्रोजैक्ट में इसलिए शामिल किया था ताकि वह विश्व बैंक से कर्ज ले सके। तब केंद्र ने पंजाब को भरोसा दिया था कि राजस्थान द्वारा पंजाब को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि अधिसूचना के क्लाज पांच को लागू नहीं किए जाने के कारण 1947 से अब तक राजस्थान और गैर रिपेरियन राज्यों को दिए गए पानी के एवज में पंजाब को 80000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। याचिका में यह आरोप भी लगाया गया कि हिमाचल हरियाणा राजस्थान को बिना किसी कारण के यह पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि यह पानी पंजाब के हिस्से का है। इन राज्यों को पानी देने के कारण पंजाब में अकाल की स्थिति पैदा हो गई है और आने वाला पंजाब सूखा पंजाब होने की कगार पर है। याचिका में मांग की गई कि पंजाब के हिस्से के पानी के बदले उसे 2 पैसे प्रति लीटर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed