{"_id":"601aea8f9d2a1a35b3486716","slug":"high-court-issued-notice-to-haryana-government-and-others-in-case-of-fake-job-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जॉब कार्ड बना मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया काम, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जॉब कार्ड बना मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया काम, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Thu, 04 Feb 2021 01:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पुन्हाना में मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर जेसीबी से काम करवाने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामला घीरा ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर जाकिर ने एडवोकेट मोहम्मद खालिद के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही जनता के पैसे को सरपंच अन्य अधिकारियों की मदद से अपनी जेब में डाल रहा है। काम केवल कागजों पर हो रहा है और उसका पैसा हड़पा जा रहा है। स्कूल में मिट्टी डालने का काम हो या फिर लिंक रोड का काम, मनरेगा के तहत फर्जी जॉब कार्ड जारी किए गए और फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोल कर इससे लाखों रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
याची ने बताया कि इस बारे में दी गई शिकायत के बाद बीडीपीओ ने सरपंच को बार-बार बुलाया लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम ने जिला परिषद के सीईओ को जांच के लिए कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चालान भी पेश किया गया। लेकिन सरपंच को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का आरोप है कि इसके बाद से सरपंच से रिकवरी करने का प्रयास तक नहीं किया गया। याची ने कहा कि इस मामले में पंचायती राज एक्ट के तहत जांच होनी चाहिए थी, जो नहीं की गई है। ऐसे में हाईकोर्ट से इसके लिए निर्देश जारी करने की अपील की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है।