फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court handed over investigation of Airtel GM murder to CBI

एयरटेल जीएम हत्याकांड: हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस रही नाकाम, CBI के हाथ हाईकोर्ट ने सौंपी कमान

Thu, 18 Aug 2022 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

12 मार्च 2009 को गोली मार कर एयरटेल कंपनी के जीएम समीर वत्स की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझा नहीं पाई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। 

विज्ञापन
High Court handed over investigation of Airtel GM murder to CBI
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरटेल कंपनी के जीएम की 12 मार्च 2009 को गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिए के अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल करने और केस सुलझा पाने में असमर्थता जताने के बाद हाईकोर्ट ने अब इस मामले में जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी है। याचिका दाखिल करते हुए मृतक के पिता पूर्व कर्नल एसके वत्स ने हाईकोर्ट से इस मामले में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश जारी करने की अपील की थी। 

विज्ञापन


साथ ही पंजाब पुलिस के जांच मे ढुलमुल रवैया के चलते जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। याची ने बताया कि पंचकूला निवासी उसका बेटा समीर वत्स ड्यूटी के लिए मोहाली गया था। वहां पर किसी व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 2009 से पुलिस की जांच जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर मोहाली के एसएसपी से पूछा था कि क्या इस मामले को वह सुलझा पाएंगे और यदि हां तो कितने समय में। एसएसपी की ओर से बताया गया कि बेहद मेहनत के बाद भी इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मोहाली पुलिस ने इस मामले में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। इस पर याची पक्ष ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। पंजाब सरकार की ओर से इस पर कोई आपत्ति न होने के चलते हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। पंजाब पुलिस को केस से जुड़ा रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed