{"_id":"5f13fb96841aa61c0b67a14d","slug":"high-court-granted-bail-to-accused-of-misdeed-with-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ पकड़े गए प्रेमी की घर वालों ने की पिटाई, हाईकोर्ट ने पूछा- धारा 307 क्यों हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के साथ पकड़े गए प्रेमी की घर वालों ने की पिटाई, हाईकोर्ट ने पूछा- धारा 307 क्यों हटाई
Sun, 19 Jul 2020 01:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:26 PM IST
सार
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत
- पीड़ित लड़के को कानून के अनुरूप एक्शन लेने की भी छूट
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी लड़के को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत का लाभ देते हुए लड़की के परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाने की छूट दे दी है। लड़की के परिजनों से हत्या के प्रयास की धारा हटाने पर पंजाब सरकार के जवाब न दे पाने पर हाईकोर्ट ने पीड़ित लड़के को यह छूट दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी व पिटाई मामले में पीड़ित लड़के की ओर से एडवोकेट ईशान गुप्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता कि बेटी के साथ याचिकाकर्ता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 सितंबर 2019 को याचिकाकर्ता के साथ अपनी बेटी को पाने के बाद शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता की जमकर पिटाई की जिसके चलते उसे कई फैक्चर हुए और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान याचिकाकर्ता पर संगरूर में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता व उसके परिवार पर हमले के चलते याचिकाकर्ता की ओर से भी शिकायत दी गई जिसके चलते उस मामले लड़की के परिजनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। याचिकाकर्ता ने बताया कि लड़की के घरवाले प्रभावशाली लोग हैं और इसी के चलते चालान पेश करते हुए हत्या के प्रयास की धारा को हटा दिया गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस मामले में लड़के के परिवार वालों द्वारा लड़की के परिवार वालों पर समझौते के दबाव और 307 धारा हटाने पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। मामला लड़के की जमानत से जुड़ा हुआ था। दोनों सवालों का जवाब देने में पंजाब सरकार नाकाम रही जिसके चलते हाईकोर्ट ने अब याचिकाकर्ता को जमानत दे दी है। इसके साथ ही 307 धारा हटाने पर हैरानी जताते हुए याचिकाकर्ता को छूट दी है कि वह लड़की के घर वालों के खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई के लिए कदम उठा सकता।