फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court clears the way for Panjab University Senate elections

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव का रास्ता साफ, 19 जुलाई तक हाईकोर्ट में सौंपना होगा चुनाव कार्यक्रम

Thu, 08 Jul 2021 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 07:18 PM IST
सार

पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को 19 जुलाई तक चुनाव कार्यक्रम सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कोरोना के हालात पहले से बेहतर हैं। मौजूदा समय में चुनाव करवाने में कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
High Court clears the way for Panjab University Senate elections
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव का रास्ता साफ करते हुए पीयू को 16 जुलाई तक चुनाव कार्यक्रम तैयार करने और 19 जुलाई को इसे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि कोरोना के कारण बने हालात अब पहले से बेहतर हैं। ऐेसे में सिंगल बेंच ने 23 मार्च को जो आदेश दिया था उसका पालन करने में अब कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। साथ ही सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया पीयू को चुनाव करवाने की अनुमति एक जुलाई को ही दी जा चुकी है। साथ ही केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगा जिसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई को 19 जुलाई तक टाल दिया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 23 मार्च को पीयू को आदेश दिया था कि वह दो महीनों में सीनेट चुनाव संपन्न करवाए। इस फैसले को पीयू ने खंडपीठ में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी थी और अपनी दलीलों के समर्थन में कोरोना के चलते पैदा हुए हालात के कारण चुनाव को फिलहाल टालने की अपील की थी। पीयू ने कहा था कि सीनेट के 3 लाख 75 हजार 500 मतदाता हैं जो छह राज्यों में हैं। पंजाब में तो 20 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed