फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court, Chandigarh Administration and Housing Board

कर्मचारियों से पैसे लेने के बाद भी नहीं बनाया मकान, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Fri, 14 Jul 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
High court, Chandigarh Administration and Housing Board
Demo Pic - फोटो : google
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कई साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों के लिए मकान बनाने का काम शुरू न कर पाने पर चंडीगढ़ प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई।  हाईकोर्ट ने कहा कि हवा हवाई बातें न की जाएं और अगली सुनवाई पर हलफनामे के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


वीरवार को मामले की सुनवाई आरंभ होते ही चंडीगढ़ प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने बाकी की 61.5 एकड़ भूमि को हाऊसिंग बोर्ड को सौंपने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज रखा है। केंद्र ने उस पर अभी निर्णय नहीं लिया है। इस मामले में केंद्र की तरफ से बताया गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल इस स्कीम को मंजूरी देगा, इसलिए केंद्र सरकार को इस बाबत समय दिया जाए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने केंद्र को समय देते हुए इस पर जल्दी निर्णय लेकर जवाब देने का आदेश दिया। इसी के साथ बेंच ने मामले की सुनवाई 27 जुलाई तक स्थगित कर दी। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड को 20.77 एकड़ जमीन सौंपी जा चुकी है। कर्मचारियों के लिए 252 मकानों के निर्माण के लिए 11.795 एकड़ जमीन हाउसिंग बोर्ड को पहले ही दी जा चुकी है।  इस स्कीम  के लिए बाकी जमीन रिलीज करने का खाका बना लिया गया है और उसे केंद्र के पास मंजूरी के भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
मामला चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के माध्यम से चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को हाउसिंग वेलफेयर स्कीम के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड  द्वारा मकान उपलब्ध करवाने से जुड़ा है। इस स्कीम से पांच हजार से अधिक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। लेकिन यह मामला चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बीच उलझ कर रह गया। प्रशासन ने मकान निर्माण क ा जिम्मा हाउसिंग बोर्ड को सौंपा था। हाउसिंग बोर्ड की ओर से पूरी योजना तैयार करते हुए मकानों के ड्रा निकाले गए थे और चयनित लोगों से राशि भी एकत्रित की गई थी। इसके बाद मामला लटकता चला गया और इस बीच कर्मचारियों का 57 करोड़ रुपया हाउसिंग बोर्ड के पास ही जमा रहा। एक बार तो हाउसिंग बोर्ड और प्रशासन के बीच टकराव  के बाद यह कह दिया गया था कि इस स्कीम को ही रद्द कर दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed