फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   high alert on indo pak border, security on indo pak border, bsf security on border, firozpur, punjab

भारत-पाक सरहद पर हाई अलर्ट, BSF ने बढ़ाई गश्त, वजह बड़ी

Tue, 12 Jul 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 12 Jul 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
high alert on indo pak border, security on indo pak border, bsf security on border, firozpur, punjab
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब से सटी भारत-पाक सरहद पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बीएसएफ ने भी गश्त बढ़ा दी है। दरअसल, सूचना मिली है कि पाकिस्तान से असलहा की खेप भारत पहुंचनी है। इस सूचना के आधार पर गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर भी अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब में सतलुज दरिया के कारण पाकिस्तान के साथ लगते जितने भी अतिसंवेदनशील प्वाइंट हैं वहां पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। ताकि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी प्रकार की चीज भारत में प्रवेश होती है उसकी सूचना तुरंत बीएसएफ को मिल सके।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक पंजाब व राजस्थान के साथ लगने वाले पाकिस्तान के बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कंटीली तार पार खेती के लिए जा रहे किसानों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। दिन में भी बीएसएफ की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममदोट व फाजिल्का इलाका अतिसंवेदनशील

high alert on indo pak border, security on indo pak border, bsf security on border, firozpur, punjab
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
ममदोट और फाजिल्का जैसे इलाके में बीएसएफ पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर ध्यान रखे हुए हैं। क्योंकि ममदोट व फाजिल्का इलाका अतिसंवेदनशील है। ममदोट से लगती सरहद पर जंगली क्षेत्र बहुत है।

कई बार ममदोट से लगती सरहद पर पाकिस्तान से आई हेरोइन व असलहा की खेप बीएसएफ पकड़ चुकी है। इस इलाके में कई आतंकी भी रहते हैं, बलबीर सिंह भूतना आतंकी भी ममदोट इलाके का रहने वाला है जो लुधियाना रेलवे स्टेशन पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद है।

उधर, अबोहर सेक्टर के डीआईजी अश्वनी शर्मा का कहना है कि गुजरात के अलावा भारत के साथ लगती पाकिस्तान की प्रत्येक सीमा पर अलर्ट घोषित किया है। वैसे भी बीएसएफ हमेशा सरहद पर चौकसी बरते हुए हैं। सरहद पर बीएसएफ की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed