फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin consignment dropped by Pakistan drone in Amritsar of Punjab

पाक की नापाक हरकत: पंजाब में ड्रोन से गिराई हेरोइन की खेप, अमृतसर में पांच पैकेट मिले, चार संदिग्ध हिरासत में

Wed, 27 Jul 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

पुलिस ने बुधवार की सुबह तलाशी अभियान में स्कूल के मैदान से पांच किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। वहीं घरिंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Heroin consignment dropped by Pakistan drone in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के गांव नेष्टा में हेरोइन के पांच पैकेट मिले हैं। यह पैकट डीएवी स्कूल के ग्राउंड में पड़े मिले। मंगलवार की देर रात पाकिस्तान से आए ड्रोन ने हेरोइन की यह खेप गिराई है। ड्रोन आने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल के आसपास पूरे इलाके की घेराबंदी की। सर्च अभियान में स्कूल के मैदान में हेरोइन के पांच पैकेट मिले। इनका वजह पांच किलो बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


घरिंडा थान पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय तस्कर पाकिस्तान के तस्करों से संपर्क कर हेरोइन की खेप मंगवा रहे हैं। यह खेप पाकिस्तान के ड्रोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब ढाई किलोमीटर अंदर गांव नेष्टा के डीएवी स्कूल के मैदान में गिराई जानी है।
विज्ञापन


पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल और आसपास के पूरे इलाके में अपना जाल बिछाया। वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ के अधिकारियों ने रातों-रात सीमांत गांवों के नशा तस्करों की सूची निकाली और जांच की। रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और स्कूल के मैदान में हेरोइन की खेप गिरा कर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ड्रोन पर फायरिंग की मगर अंधेरे में वह गायब हो गया। हेरोइन की पैकेट उठाने कोई तस्कर नहीं आया। जबकि पुलिस ने रातभर वहां डेरा जमाए रखा। पुलिस ने बुधवार की सुबह तलाशी अभियान में स्कूल के मैदान से पांच किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। वहीं घरिंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed