फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage Status to Capitol Complex

कैपिटल कांपलेक्स को मिलेगा हेरीटेज का दर्जा

Sat, 11 Jan 2014 06:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Heritage Status to Capitol Complex
सिटी ब्यूटीफुल में ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन कैपिटल कांपलेक्स को वर्ष 2015 में यूनेस्को से हेरीटेज स्टेटस दिलाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन पांच देशों के साथ मिलकर कैपिटल कांपलेक्स को हेरीटेज का स्टेटस दिलाने का प्रयास करेगा और इसके लिए प्रशासन को सितंबर, 2014 तक डोजियर तैयार करना है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में इंटर मिनिस्टिरियल समिति की बैठक में प्रशासन को डोजियर तैयार कर हेरीटेज स्टेटस के लिए आवेदन करने की मंजूरी दे दी गई।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा और गृह सचिव अनिल कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस में दो दिसंबर को इस संबंध में बैठक हुई थी, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। जापान, स्विटजरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अर्जेंनटीना की ओर से यूनेस्को के पास ली कार्बूजिए के आर्किटेक्चर वर्क्स को हेरीटेज स्टेटस के लिए यूनेस्को के पास डोजियर भेजा जाना है।

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब इन पांच देशों के साथ भारत भी जुड़ गया है और चंडीगढ़ में ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन कैपिटल कांपलेक्स इस डोजियर में शामिल किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर वर्ष 2009 में यूनेस्को के पास शहर को हेरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद से प्रशासन ने आवेदन नहीं किया है। आवेदन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है।

मंत्रालय के पास देश भर से कई आवेदन आते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ को लंबा इंतजार करना पड़ सकता था। यही वजह है कि अब चंडीगढ़ पांच देशों के साथमिलकर आवेदन करेगा।


चंडीगढ़ के गृह सचिव अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का इस प्रस्ताव पर रुख काफी सकारात्मक रहा है। अब प्रशासन को सितंबर तक डोजियर तैयार करके भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed