फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heritage meeting, world heritage meeting, heritage meeting in istanbul, chandigarh

इस्तांबुल में 14 से 19 जुलाई तक वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की मीटिंग

Thu, 30 Jun 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
heritage meeting, world heritage meeting, heritage meeting in istanbul, chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल
तुर्की के इस्तांबुल में 14 से 19 जुलाई तक कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनने की अंतिम परीक्षा होगी। वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी का 40वां सेशन इस्तांबुल में रखा गया है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स की पैरवी करने यूटी प्रशासन की ओर से एडवाइजर परिमल राय, वित्त एवं अर्बन प्लानिंग सचिव सर्वजीत सिंह और चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया इस्तांबुल जा रहे हैं। यूटी एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने इन अधिकारियों की रवानगी को मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने होम अफेयर्स और विदेश मंत्रालय से केडर और पॉलिटिकल क्लीयरेंस मांगी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन का फायदा भी प्रशासन को मिलेगा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोज) की टीम पहले ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स का दौरा कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ले चुकी है। प्रशासन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में किसी तरह का निर्माण नहीं करने और संरक्षण का प्लान बनाकर यूनोस्को को सौंप चुका है। इसके लिए बायलॉज बनाए गए हैं। भारत से चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस दिलाने के लिए यूनेस्को को एंट्री भेजी हुई है। प्रशासन ने छह अन्य देशों के साथ जॉइंट एंट्री यूनेस्को को भेजी थी। जापान, स्विटजरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अर्जेंनटीना ने यूनेस्को के पास अपनी एंट्री भेजी हुई है। खास बात यह है कि सभी देशों ने जो 17 साइट के लिए एंट्री भेजी हैं वह सभी ली कार्बूजिए की क्रिएशन हैं।
विज्ञापन


हेरिटेज स्टेटस मिलने से बढ़ेगी शान
वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस मिलने के बाद कैपिटल कांप्लेक्स विश्व के प्रमुख हेरिटेज स्थलों में शामिल हो जाएगा। विश्व में चंडीगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन को भी खासा बढ़ावा मिलेगा। कैपिटल कांप्लेक्स खुलने केबाद से लगातार यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। खासकर विदेशी पर्यटक वर्ल्ड क्लास आर्किटेक्चर वर्क देखने आ रहे हैं। रोजाना 5 से 10 विदेशी पर्यटक कैपिटल कांप्लेक्स देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्किटेक्टचर वर्क के लिए मशहूर
सेक्टर-1 स्थित कैपिटल कांप्लेक्स में ली कार्बूजिए की डिजाइन पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट, सेक्रेटेरिएट और ओपन हैंड जैसे कई मॉन्यूमेंट्स हैं। सभी बिल्डिंग्स के डिजाइन अपने आप में खास हैं। इसके निर्माण में कहीं भी ईंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सभी बिल्डिंग का डिजाइन एक संदेश भी देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed