{"_id":"59ec51dc4f1c1bf4688b6c37","slug":"heritage-furniture-was-auctioned-in-london-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में फिर नीलाम हुआ चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, विदेश गए कैसे ये पता नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में फिर नीलाम हुआ चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, विदेश गए कैसे ये पता नहीं!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार एक बार फिर चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर लंदन में नीलाम हो गया है। इस बार हाईकोर्ट व प्रशासनिक बिल्डिंग के लिए डिजाइन की गईं कुर्सियों की नीलामी हुई हैै। भारतीय मूल्य के अनुसार ये फर्नीचर 27 लाख 85 हजार 770 रुपये में बेचे गए हैं। ये फर्नीचर 17 अक्तूबर को नीलाम किए गए हैं। इसकी जानकारी तीन दिन बाद चंडीगढ़ के सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा के माध्यम से पता चली है। यह पहली बार नहीं है कि चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर बाहर विदेशों में नीलाम हुए हैं। इससे पहले भी कई दफा फर्नीचर बेचे गए, मगर चंडीगढ़ प्रशासन इस दिशा में कोई सख्त कदम नहीं उठा पाया।
सीबीआई को दी गई सूचना
लंदन में नीलाम किए गए हेरिटेज फर्नीचर की सूचना मिलने के बाद सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा ने इस मामले की शिकायत सीबीआई नई दिल्ली के डायरेक्टर आलोक कुमार वर्मा व नई दिल्ली डायरेक्टोरेट रेवन्यू इंटेलिजेंस नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल देवी प्रसाद को दी है। अजय जग्गा का कहना है कि जब तक इस केस की जांच सीबीआई नहीं करती है तब तक हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को नहीं रोका जा सकता है।
अब तक नहीं हो खुलासा, कैसे जाते हैं फर्नीचर
पिछले दस सालो से चंडीगढ़ के हैरिटेज फर्नीचर नीलाम हो रहे हैं, मगर अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये फर्नीचर विदेशों में कैसे जाते हैं।
17 अक्तूबर को हाईकोर्ट के ये हेरिटेज फर्नीचर हुए नीलाम
आइटम नीलामी राशि
विज्ञापन
-हाईकोर्ट व एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के 13,750 पाउंड्स
लिए डिजाइन चेयर
-एडवोकेट एंड प्रेस चेयर्स हाईकोर्ट के लिए 18750 पाउंड्स