फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture sold in Pennsylvania, USA, bid for seven lakhs for two chairs

Chandigarh News: यूएसए के पेंसिल्वेनिया में बिका हेरिटेज फर्नीचर, दो कुर्सियों की सात लाख लगी बोली

Tue, 01 Aug 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture sold in Pennsylvania, USA, bid for seven lakhs for two chairs
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 30 जुलाई को पेंसिल्वेनिया शहर के बार्टन नीलामी घर में चंडीगढ़ की दो कुर्सियां करीब सात लाख रुपये में बिकी हैं। ये कंगारू कुर्सियां हैं, जिसे हेरिटेज का दर्जा प्राप्त है। चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने नई दिल्ली स्थित राज्यसभा के महासचिव को नीलामी से पहले ही जानकारी दी थी और इसे रोकने की मांग की थी, लेकिन नीलामी नहीं रुकी। इसके बाद अब अजय जग्गा ने शिकायत भेज जांच की मांग की है। पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका में नीलामी हो रही है। इससे पहले शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की 9 हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी, जो करीब 1.17 करोड़ में बिके थे। जग्गा ने अपनी शिकायत में कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

जग्गा ने बताया कि हर साल ही करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। जग्गा ने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते प्रशासन को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। पिछली बार जग्गा की शिकायत पर भारत के महावाणिज्यदूत की तरफ से कुछ जानकारी मांगी गई थी, इसलिए शिकायत में उनका जवाब भी भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed