फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Here, many educated are co-opted candidate

जानिए, कितने पढ़े-लिखे हैं मैदान में उतरे उम्मीदवार

Fri, 28 Mar 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Here, many educated are co-opted candidate
पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ रहे अकाली-भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में से चार महिलाएं हैं, जबकि प्रत्याशियों की उम्र 40 से अधिक तथा 80 से कम है। वहीं, शिक्षा के मामले में अधिकतर बीए या पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन

शिक्षित महिला उम्मीदवारों पर भरोसा

Here, many educated are co-opted candidate

इस लोकसभा चुनाव के संबंध में दिलचस्प पहलू यह है कि दोनों ही तरफ से दो-दो महिला उम्मीदवार हैं। यह सभी मौजूदा समय में सांसद हैं। तीन लोकसभा की, तो एक राज्सभा की। वहीं, सभी महिला प्रत्याशी खूब पढ़ी लिखी हैं।

अकाली-भाजपा गठबंधन ने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है। 48 वर्षीय हरसिमरत कौर ग्रेजुएट हैं। फरीदकोट से शिअद प्रत्याशी परमजीत कौर गुलशन पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उनकी आयु 65 वर्ष है। दोनों महिला नेता पिछले चुनाव में भी इन्हीं लोकसभा क्षेत्रों से जीती थीं।

पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी 69 वर्षीय परनीत कौर ग्रेजुएट हैं तथा यहां से पहले भी तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री 72 वर्षीय अंबिका सोनी पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ-साथ कई डिप्लोमा भी कर चुकी हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष प्रत्याशियों में भी अधिकतर ग्रेजुएट

Here, many educated are co-opted candidate

दोनों दलों के पुरुष प्रत्याशियों में कुछ को छोड़कर अधिकतर शिक्षित हैं। अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी 62 वर्षीय अरुण जेटली लॉ ग्रेजुएट हैं। वहीं, उनके कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी 72 वर्षीय कैप्टन अमरिंदर सिंह एनडीए तथा आईएमए के पासआउट हैं।

गुरदासपुर में भाजपा के 68 वर्षीय विनोद खन्ना का मुकाबला कांग्रेस के 57 वर्षीय प्रताप सिंह बाजवा से है। खडूर साहिब में कांग्रेस के 50 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट हरमिंदर सिंह गिल के सामने शिअद के 76 वर्षीय अंडर मैट्रिक रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा हैं। जालंधर में 47 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट पवन कुमार टीनू का मुकाबला कांग्रेस के 67 वर्षीय लॉ ग्रेजुएट संतोख सिंह से है।

विज्ञापन

पढ़े लिखे हैं पंजाब के प्रत्याशी

Here, many educated are co-opted candidate

होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार 58 साल के मोहिंदर सिंह केपी भी ग्रेजुएट हैं। लुधियाना में मुकाबला युवा नेताओं कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, शिअद के मनप्रीत अयाली तथा निर्दलीय प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस और आप के अनुभवी एडवोकेट फूलका के बीच है।

अन्य प्रत्याशियाें में पीपीपी के 52 वर्षीय मनप्रीत बादल, कांग्रेस के 60 वर्षीय सुनील जाखड़, कांग्रेस के 42 वर्षीय विजयइंदर सिंगला ग्रेजुएट हैं, जबकि शिअद के 64 वर्षीय प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पोस्ट ग्रेजुएट तथा 51 वर्षीय दीपिंदर ढिल्लों लॉ ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed