{"_id":"655bb6fbfafbf0ec290722d7","slug":"herc-chairmans-appointment-soon-chandigarh-news-c-16-pkl1010-288333-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एचईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति जल्द, कमेटी ने तय किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एचईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति जल्द, कमेटी ने तय किए नाम
विज्ञापन
एचईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति जल्द, कमेटी ने तय किए नाम
रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला की अध्यक्षता में दो नामों पर बनाई सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (एचईआरसी) के चेयरमैन की नियुक्ति जल्द होगी। इसके लिए सोमवार को रिटायर्ड जज एचएस भल्ला की अध्यक्षता में नियुक्ति कमेटी की बैठक में चेयरमैन के पदों पर आए 31 नामों पर चर्चा की गई। कमेटी ने चर्चा करने के बाद दो नाम सरकार के पास भेज दिए हैं। अब सरकार इन दो में से एक नाम पर मुहर लगाएगी। इनमें एक नाम बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास का बताया जा रहा है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस पद के लिए कई रिटायर्ड आईएएस से लेकर कई अन्य लोग दौड़ में शामिल थे। कमेटी में मुख्य सचिव व केंद्रीय बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन भी शामिल हैं। एचईआरसी चेयरमैन का पद एक महीने से खाली है। मौजूदा चेयरमैन आरके पचनंदा का कार्यकाल 22 अक्तूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद सरकार ने आवेदन मांगे थे। यह आवेदन 12 अक्तूबर तक लिए गए थे। इस पद के लिए कई रिटायर्ड आईएएस ने आवेदन किया। इसमें प्रमुख रूप से बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास, पूर्व आईएएस व सूचना आयुक्त ज्योति अरोड़ा, पूर्व आईएएस ललित सिवाच, सतलुज जल विद्युत निगम के सीएमडी नंद लाल शर्मा, एचईआरसी सदस्य नरेश सरदाना, पावर फाइनेंस कारपोरेशन के पूर्व चेयरमैन रविंद्र सिंह ढिल्लो, मोहम्मद असलम, हरबीर सिंह, रामनारायण, नारायण प्रसाद, राजेश मोंगा, विक्रम खट्टर, राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी चेयरमैन दीप भाटिया व आईटीबीपी के रिटायर्ड आईजी ईश्वर सिंह दून समेत अन्य वरिष्ठ लोग शामिल थे।
हरेरा के चेयरमैन के लिए भी साक्षात्कार भी समाप्त, कई पूर्व आईएएस दौड़ में
वहीं, हरेरा गुरुग्राम व पंचकूला के लिए भी साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही हरेरा पंचकूला के एक सदस्य के लिए साक्षात्कार किए गए। इन पदों के लिए 77 लोगों ने आवेदन किए। इनमें कई रिटायर्ड आईएएस व आईपीएस शामिल हैं। इनमें चेयरमैन हरेरा पंचकूला के लिए 34 आवेदन, चेयरमैन हरेरा गुरुग्राम के लिए 34 आवेदन, और सदस्य हरेरा पंचकूला के लिए 63 आवेदन आए थे। इन सदस्यों के इंटरव्यू 16 व 17 नवंबर को हुए। इसमें पूर्व आईएएस वरिंदर सिंह कुंडू, पूर्व आईएएस विनय सिंह, पूर्व आईएएस सुनील कुमार गुलाटी, पूर्व आईएएस अरुण कुमार, पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह, पूर्व आईएएस राम स्वरूप वर्मा, पूर्व आईएएस आलोक निगम, पूर्व आईएएस डा. महावीर सिंह, पूर्व आईएएस मनोज कुमार, पूर्व आईएएस राजीव अरोड़ा, पूर्व आईएएस चंद्रशेखर, पूर्व आईएएस धीरा खंडेलवाल, पूर्व आईएएस विकास यादव, पूर्व आईएएस छीखा राम गर्ग, पूर्व आईपीएस अरुण कुमार मित्तल व अन्य अधिकारी शामिल हैं।