फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   herbal, formula, scientists, people Jalandhar

वैज्ञानिकों ने तैयार किया डायबिटीज का हर्बल फार्मूला

Sun, 12 Oct 2014 10:21 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sun, 12 Oct 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
herbal, formula, scientists, people Jalandhar
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल साइंस स्कूल के वैज्ञानिकों के समूह ने मधुमेह (डायबिटीज) के उपचार के लिए हर्बल फार्मूला विकसित किया है। पॉलीपेप्टाइड के रूप में यह फार्मूला इंसुलिन की तरह काम करेगा। इसका सेवन इंजेक्शन की बजाए मुंह से किया जाएगा। पांच सालों से मधुमेह के आसान और सस्ते इलाज के लिए इस हर्बल ड्रग की नियमित रूप से खोज की गई है।
विज्ञापन



इस दवा का प्रयोग फिलहाल पशुओं पर किया जा रहा है। इसके तहत तीन पशुओं पर प्रयोग किया जाता है। इनमें से एक प्रयोग किया जा चुका है। पहले प्रयोग में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। इस फार्मूले पर डॉ. मोनिका गुलाटी और डॉ. सचिन कुमार सिंह ने वर्ष 2009 में एलपीयू में काम शुरू  किया था। शोध का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को अतिरिक्त लाभ देना है जो इंसुलिन से किए जाने वाले इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन



इस संदर्भ में विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग भारत सरकार ने एलपीयू टीम के सदस्यों को फास्ट ट्रैक अनुसंधान योजना के तहत 25 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। एलपीयू के वैज्ञानिकों कोे इस सफल शोध के लिए बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि डायबिटीज के उपचार के लिए हर्बल फार्मूला तैयार करने में प्राप्त हुई शानदार सफलता को देखकर वे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed