{"_id":"636b29425f2fde4fab00443f","slug":"hepatitis-c-spread-in-patiala-jail-after-nabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नाभा के बाद पटियाला जेल में फैला काला पीलिया, 217 कैदी चपेट में, टेस्टिंग से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: नाभा के बाद पटियाला जेल में फैला काला पीलिया, 217 कैदी चपेट में, टेस्टिंग से हुआ खुलासा
Wed, 09 Nov 2022 09:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:47 AM IST
सार
पटियाला की नाभा स्थित नई जिला जेल में भी 800 कैदियों व हवालातियों की टेस्टिंग में 148 काला पीलिया के शिकार मिले थे। अब पटियाला केंद्रीय जेल में बंद कैदियों व हवालातियों में से 1500 की टेस्टिंग की गई है। इनमें 217 काला पीलिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा की नई जिला जेल के बाद अब पटियाला की केंद्रीय जेल के 217 कैदी हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) के शिकार मिले हैं। पटियाला जेल में बड़े स्तर पर हुई टेस्टिंग में यह खुलासा हुआ है। जेल के एक आलाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित इन कैदियों के आगे के जरूरी टेस्ट कराए जाएंगे। इससे साफ हो पाएगा कि बीमारी का वायरस किस हद तक शरीर में फैला है। इसके तुरंत बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में नाभा की नई जिला जेल में भी 800 कैदियों व हवालातियों की टेस्टिंग कराई गई थी। इसमें 148 कैदी हेपेटाइटिस-सी के मरीज मिले थे। अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली हाईप्रोफाइल पटियाला जेल में इस समय करीब 2500 कैदी व हवालाती बंद हैं। इनमें से 10 के करीब गैंगस्टर शामिल हैं। हाल ही में पंजाब की जेलों में कराई ड्रग स्क्रीनिंग मुहिम के दौरान बड़ी संख्या में कैदी व हवालाती नशे की बुरी लत के शिकार भी मिले हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस-सी फैलने का मुख्य कारण एक ही सिरिंज से नशा लेना है। हाल ही में पटियाला की नाभा स्थित नई जिला जेल में भी 800 कैदियों व हवालातियों की टेस्टिंग में 148 काला पीलिया के शिकार मिले थे। अब पटियाला केंद्रीय जेल में बंद कैदियों व हवालातियों में से 1500 की टेस्टिंग की गई है। इनमें 217 काला पीलिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
कितना घातक है हेपेटाइटिस-सी
डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस-सी एक वायरस इंफेक्शन है। इससे लिवर से संबंधित बीमारी होती है। इससे कई बार लिवर को बहुत ही गंभीर नुकसान पहुंचता है। लिवर फेल या कैंसर भी हो सकता है। यह वायरस संक्रमित खून से फैलता है।