{"_id":"5d3217e56a27bc29f67d5c21338f5095","slug":"helpline-number-of-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या हो तो इस हेल्पलाइन पर दें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या हो तो इस हेल्पलाइन पर दें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Jul 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने बुधवार को इमरजेंसी सर्विसेज कम स्ट्रे डॉग हेल्पलाइन नंबर 155304 जारी कर दिया। मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) ऑफिस में इस कंपलेट नंबर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस पर नगर निगम से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए कॉल की जा सकेगी। यहां बिल्डिंग, रोड्स, स्ट्रीट लाइट्स, इनक्रोचमेंट, हॉर्टिकल्चर, हेल्थ सेनिटेशन के अलावा कुत्तों की समस्या के संबंध में भी लोग कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। निगम ने ये सुविधा निशुल्क शुरू की है।
विज्ञापन
वर्किंग डेज पर लोग सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इस नंबर पर कॉल कर सकेंगे। वहीं शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टी के दिनों में भी हेल्पलाइन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चालू रहेगी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर दिए पुराने कंपलेट नंबर
नगर निगम की वेबसाइट पर अभी भी पुराने कंपलेट नंबर ही नजर आ रहे हैं जबकि नया नंबर तो अभी अपडेट ही नहीं किया। वेबसाइट पर अभी भी 5009333, 5009444, 5009555 नंबर ही दिख रहे हैं। इन कंपलेट नंबरों पर तो कोई फोन ही नहीं उठाता।