{"_id":"a1e4920692943af28fc4485634af8464","slug":"helpline-number-be-released-for-complaint-of-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए हेल्पलाइन शुरू, दें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए हेल्पलाइन शुरू, दें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
मोहाली प्रशासन ने खनन के केसों का निपटारा करने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन बनाई है। इसमें चौबीस घंटे लोगों की शिकायतें सुनीं जाएंगी। इसके लिए लोगों को 0172-2225022 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन
वहीं, हेल्पलाइन सेंटर डीसी दफ्तर में स्थापित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर करने के लिए डिप्टी कमिश्नर जनरल पूनमदीप कौर को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि हेल्पलाइन पर चौबीस घंटे मुलाजिम तैनात रहेगा। जो कि रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का पता, टेलीफोन या मोबाइल नंबर, शिकायतों के विवरण, शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें ईमेल से भी भेज सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए लोगों को madcmohali113@gmail.com पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर को किसी भी माध्यम से शिकायत भेजी जाती है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
