{"_id":"bf9849e7f325291d6eeda3a131410fa4","slug":"heavy-vahicles-entry-may-ban-in-kalka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में बंद हो सकती हैवी वाहनों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में बंद हो सकती हैवी वाहनों की एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 31 Jan 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पिंजौर-कालका लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैं। प्रशासन इसके लिए रूपरेखा तैयार करने में जुटा है। इसके तहत बड़े शहरों की तरह अब जल्द ही पिंजौर-कालका में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक हैवी औद्योगिक वाहनों की एंट्री बंद हो सकती है। जिससे दोनों शहरों के लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रशासन इसके लिए बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, परवाणू व आसपास के ट्रांस्पोर्टरों से बात कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक फरवरी से यह पाबंदी लागू हो सकती है। इस बारे में कालका की एसडीएम गौरी मिड्ढा से पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अभी डेट फाइनल नहीं है। लेकिन जल्द ही इस योजना पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बद्दी मोड़ पर ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन बस स्टैंड को पिंजौर गार्डन के पास शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए जीएम रोडवेज से बात चल रही है। वहीं इस बारे एसडीएम गौरी मिड्ढा ने बताया कि बात चल रही है जल्द ही इस बारे में भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले कालका एसडीएम ने ऑटो यूनियन के प्रधान से बात कर उन्हें चलते-चलते रोड पर ऑटो न खड़े कर फिक्स स्टैंड पर साइड में सवारी उतारने व चढ़ाने की हिदायत दी। इस बारे में एसडीएम ने बताया कि उन्होंने ऑटो चालकों से बात करके इस बारे में बात की है।
जल्द ही पंचकूला डीसीपी से बात करके ऑटो चालकों को स्टिकर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। जिसके तहत वह अपने ऑटो पर स्टिकर लगाकर बारी-बारी चलेंगे। गौरतलब है कि पिंजौर से साथ बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र पड़ते हैं।
वही कालका के साथ परवाणू औद्योगिक क्षेत्र है। जिस कारण पिंजौर कालका से होकर हजारों भारी औद्योगिक वाहन चलने से पिंजौर-कालका के तंग बाजार में सारा दिन जाम की स्थिती बनी रहती है। वहीं कालका विधायक लतिका शर्मा भी अधिकारियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के आदेश दे चुकी हैं।