फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery

तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ का हाल: बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब, बीच रोड पर बंद हुए वाहन, बढ़ी परेशानी

Sun, 11 Aug 2024 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

चंडीगढ़ में कुछ घंटे की बारिश अकसर लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। शहर की सड़कों पर पानी भरने से लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती है। यही हाल रविवार को भी रहा। बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब दिखीं। 

विज्ञापन
Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज (रविवार) को दिनभर बारिश हुई। सुबह 4 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग नौ बजे तक बरसात हुई। फिर कुछ देर के लिए बारिश कम हो गई। इसके बाद-बीच बीच में हल्की बारिश होती रही। दोपहल करीब एक बजे फिर तेज बारिश शुरू हुई और साढ़े तीन बजे तक जोरदार बरसात हुई। बारिश के बाद लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। सड़कों पर पानी भर गया।

विज्ञापन

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
पानी से लबालब सड़क। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर में 140 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। यह सीजन में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
सड़क पर भरा पानी और हाथ से बाइक खींचकर ले जाता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
बारिश की वजह से शहर की सड़कें पानी से भर गई। कुछ जगह तो सड़कों पर एक फीट से ऊपर पानी भर गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। 
विज्ञापन

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
पानी के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि आज रविवार के चलते छुट्टी थी। इस वजह से सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा। लेकिन सड़कों पर पानी भर जाने से कई गाड़ियां बीच सड़क पर बंद हो गई। लोगों को धक्का लगाकर वाहन साइड करने पड़े।

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
सेक्टर-17 को जाने वाली सड़क। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते शहर में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। इस वजह से इस सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना है। 

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
पानी के बीच से गुजरती गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
बारिश से तापमान पर भी असर पड़ा है। बीते दिन के मुकाबले दिन के तामपान में चार से पांच डिग्री की कमी आई है। 

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
सेक्टर-37 - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते कई जगह पेड़ टूटने की घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल का नुकसान की सूचना नहीं है। पंजाब राज भवन के पास गोल्फ क्लब के गेट के नजदीक पेड़ टूटकर गिर गया है।

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौसम का आनंद और बारिश में भीगने के लिए कई लोग सड़कों पर उतर आए। कुछ लोग शहर की लाइफ लाइन सुखना लेक पर बारिश के मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे थे।

Heavy rain in Chandigarh road full of water vehicles stuck photo gallery
सुखना लेक सड़क पर गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, विभाग ने रविवार को दिनभर बारिश के आसार जताए हैं। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed