फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy Rain Breaks 49 Years old Record in Punjab, Western Disturbances

अलर्टः टूटा बारिश का 49 साल पुराना रिकार्ड, मंगलवार रहा सबसे ठंडा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 23 Jan 2019 11:00 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain Breaks 49 Years old Record in Punjab, Western Disturbances
बारिश का मजा लेते लोग
पश्चिती विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने पिछले 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। सोमवार शाम से ही चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश होती रही। लुधियाना में बारिश ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार, मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तक लुधियाना में 64.8 एमएम बरसात दर्ज हो चुकी है। 1970 के बाद यह पहली बार हुआ है कि एक जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक के समय में इतनी ज्यादा बरसात हुई हो।
विज्ञापन


इसके अलावा पठानकोट में 48 घंटे में 89.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के गांव भद्दलथूहा में सोमवार रात बिजली गिरने से मकान की छत गिर गई। हादसे में बुजुर्ग महिला ईशर कौर (80) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पोता जख्मी हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे बारिश जारी रहेगी, तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, जनवरी का सबसे ठंडा दिन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो पिछले साल जनवरी के मुकाबले करीब चार गुना अधिक है। पिछले साल जनवरी में कुल 4.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रात के तापमान में वृद्धि हुई है। सोमवार रात का तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। बारिश की शुरुआत सोमवार शाम करीब छह बजे से शुरू हुई। पूरी रात रुक-रुक बारिश होती रही। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक 10.6 एमएम और सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 6.9 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। करीब तीन बजे बारिश रूकी। उसके बाद एक दो बार हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

मंगलवार का दिन रहा सबसे ठंडा

एक जनवरी से चंडीगढ़ से कोल्ड डे की स्थिति गायब थी। दिन का तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो इस साल का सबसे कम तापमान रहा। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति लौट आई है।

कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है, जब दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। आमतौर पर ये स्थितियां केवल दिसंबर के दौरान देखी जाती हैं। इससे पहले 16 जनवरी को 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ था।

प्रदूषण गायब, सीजन की सबसे साफ हवा
बारिश से शहरवासियों को प्रदूषण से छुटकारा मिला है। नवंबर के महीने से ही शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बिगड़ा हुआ था। चार जनवरी को तो एयरक्वालिटी इंडेक्स 375 दर्ज किया गया था। बारिश से हवा पूरी तरह से साफ हो गई है। मंगलवार को एयरक्वालिटी इंडेक्स 13 नोट हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम रहा।

पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि बारिश से प्रदूषण के कण बह जाते हैं। यदि प्रदूषण में लोकल सोर्श इनवाल्व होते हैं तो एक से तीन दिन में दोबारा से प्रदूषण लौट सकता है। यदि प्रदूषण के तत्व बाहर के हैं तो अगले सात दिन में प्रदूषण बढ़ेगा। बारिश से फसलों को भी फायदा होगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 23 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने लगेगा। मौसम में सुधार आएगा। बादल छाए रहेंगे। एक दो जगहों पर बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती। बुधवार को हल्के बादल छाएंगे। 25-26 एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं रहने वाला। एक दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में कमी आएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।

फरवरी के पहले हफ्ते कम हो जाएगी ठंड
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 25-26 जनवरी के बाद अगले 15 दिनों तक कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। 26 जनवरी के बाद से दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 31 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। इससे ठंड में कमी आना शुरू हो जाएगी। फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड काफी कम हो जाएगी। यदि फरवरी के दूसरे हफ्ते वेस्टर्न डिस्टरबेंस आता है तो एक बार फिर ठंड लौटेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed